जयपुर

दियाली रा दिया दीठा काचर, बोर, मतीरा मीठा

Oct 25, 2016
diwali festival, kachar, bor, matira
diwali festival, kachar, bor, matira

दीपावली पर मरुस्थलीय क्षेत्र में बारानी फलों की पूजा की परम्परा रही है। इन ऋतु फलों काचर, बोर, मतीरा को दीपावली पूजन में लक्ष्मी को चढाया जाता है।

अगले दिन गोवर्धन पूजा में भी ऋतु फल कचरा, बोर, मतीरा तथा बूर घास के तिनके रखे जाते हैं। लोग हर्षोल्लास में कहते हैं 'दियाली रा दीया दीठा काचर, बोर, मतीरा मीठा। यह पश्चिमी राजस्थान की परम्परा है।

राजस्थान में हमेशा से ही बारानी खेती वर्षा पर आधारित रही है। अकाल की स्थिति होने पर झड़बेरी के बेर तथा कम पानी में होने वाले मरुस्थलीय फल, काचर तथा मतीरा हो जाते हैं। इन फलों को विशेष तौर से पूजा में रखा जाता है।

बीकानेर शहर में हर चौराहे, गली-मौहल्ले में इन ऋतु फलों की बिक्री के लिए छोटी-छोटी दुकानें लगती हैं। लोग दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही इन ऋतु फलों की खरीद करने लगते हैं। इसे लक्ष्मी जी का प्रसाद मानकर चढ़ाया जाता है।

Published on:
25 Oct 2016 01:23 am
Also Read
View All
Rajasthan: क्रिकेट मैच को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष, मचा बवाल, गुस्साए लोगों ने 7 घंटे तक किया थाने का घेराव

राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए 10,245 वार्डों की ‘आरक्षण लॉटरी’ जारी, जयपुर सहित पूरे राज्य में बदला चुनावी गणित

राजस्थान सरकार की ‘ट्रांसफर लिस्ट’ पर बड़ी गफलत, आदेश जारी होने के तुरंत बाद लिए वापस, जानें क्या थी बड़ी वजह

राजस्थान में सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, CJP के आशुतोष रांका ने कहा- स्कूल ठीक करो या हमें गिरफ्तार करो

राजस्थान में लिव-इन रिलेशनशिप पर भजनलाल सरकार सख्त, बिना सूचना एक माह से ज्यादा साथ रहने पर 3 माह की जेल