बीकानेर

आयु छह साल और दांत 60, यह खबर पढ़कर आप भी हो जायेंगे हैरान

छह साल के बच्चे के मुंह में 60 दांत। यह सुनकर आप चौंक गए होंगे।
2 min read
six year old boy
six year old boy

बीकानेर . छह साल के बच्चे के मुंह में 60 दांत। यह सुनकर आप चौंक गए होंगे। विश्व में लाखों बच्चों में किसी एक के पाया जाने वाला यह दुलर्भ मामला बीकानेर के पीबीएम अस्पताल से संबद्ध ईएनटी अस्पताल पहुंचा। जहां दंत विभाग के चिकित्सकों ने इस छह वर्षीय विजेन्द्र के जबड़े का ऑपरेशन कर उसमें उगे ६० दांतों को निकाला था । दांतों की अधिकता से बच्चा खाना भी नहीं खा पा रहा था । विजेन्द्र के मुंह के बाये जबड़े के ऊपरी हिस्से में दांत नहीं आ रहे थे लेकिन वहां एक सफेद गांठ-सी उभर आई थी ।

दंत विभागाध्यक्ष डॉ. रंजन माथुर के पास परिजन बच्चे को लेकर पहुंचे तो उन्होंने ओपीजी एक्स-रे कराया। जिसमें पता चला कि जबड़े में ओडनटोम (दांतों के गुच्छे की बड़ी गांठ) है। इससे बच्चे को असहनीय दर्द हो रहा था। वह खाना भी नहीं चबा पा रहा था। चिकित्सकों ने जांच के बाद ऑपरेशन कर ६० दांत निकाले। ऑपरेशन करीब दो घंटे चला था । डॉ. माथुर के मुताबिक इस तरह का केस लाखों में से किसी एक में पाया जाता है। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. माथुर के साथ दंत चिकित्सक डॉ. कुसुम एवं एनेस्थिसिया की डॉ. सोनाली एवं नर्सिंग स्टाफ शामिल थे।


मंदबुद्धि बालक भटकता मिला

बीकानेर. सावधान संस्थान के पदाधिकारियों को रविवार रात को लालगढ़ क्षेत्र में लावारिश हालत में एक आठ वर्षीय बालक भटकता मिला। उन्होंने उसे नयाशहर पुलिस के हवाले किया है। सावधान संस्थान के दिनेश सिंह भदौरिया ने बताया कि आठ वर्षीय बालक को लालगढ़ एसबीआई एटीएम के पास आवारा श्वानों ने घेर रखा था।

तब संस्थान के भीमसिंह ने उसे बचाया। सूचना पर उनके साथी मनोज लूणिया वहां पहुंचे। उन्होंने बालक के बारे में नयाशहर पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस नहीं आई। इस पर वे बालक को लेकर ट्रोमा सेंटर पहुंचे। बालक मंदबुद्धि है।

Published on:
28 May 2018 09:01 am