बीकानेर

12 किमी प्रति घंटे से चली धूलभरी हवा, गर्मी के तेवर नरम

अंचल में पूरे दिन १२ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलती रही। सुबह से शुरू हुई हवा देर शाम तक जारी रही। वहीं हवा चलने और बादलवाही के कारण शहरवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार दो दिन हवाएं चलती रहेगी।
less than 1 minute read
Apr 14, 2019
Dust winds of 12 km per hour
12 किमी प्रति घंटे से चली धूलभरी हवा, गर्मी के तेवर नरम

बीकानेर. अंचल में पूरे दिन १२ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलती रही। सुबह से शुरू हुई हवा देर शाम तक जारी रही। वहीं हवा चलने और बादलवाही के कारण शहरवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार दो दिन हवाएं चलती रहेगी। जिससे तापमान में ओर गिरावट होने की संभावना है। सुबह हवा की रफ्तार थोड़ी कम सात किलोमीटर प्रति घंटा थी, जो दोपहर तक १२ किमी प्रति घंटा हो गई। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। वहीं थोड़ी गर्मी कम होने और सप्ताहांत के चलते शाम को पार्कों में काफी चहल-पहल दिखाई दी। अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

दो घंटे देरी से बीकानेर पहुंचा विमान

नाल . मौसम खराब होने से शनिवार सुबह हवाई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से बीकानेर आने वाला विमान करीब दो घंटे देरी से पहुंचा। सिविल एयरपोर्ट निदेशक राधेश्याम मीणा ने बताया कि सुबह नाल में तेज हवा चलने से विजिबिलिटी कम रही। इसका असर हवाई सेवा पर पड़ा। दिल्ली से दो घंटे देरी से पहुंचने के कारण बीकानेर से जयपुर जाने वाला विमान भी दो घंटे देरी से उड़ पाया। यहां से दिल्ली के लिए विमान दो घंटे देरी से उड़ पाया।

Published on:
14 Apr 2019 12:03 pm