बीकानेर

राजनीति का रंग चढ़ी साइकिलों के उपयोग पर असमंजस

भाजपा शासन की बची १००० साइकिलों के उपयोग से कतरा रहा विभाग
less than 1 minute read
Education department Bikaner news
राजनीति का रंग चढ़ी साइकिलों के उपयोग पर असमंजस

निखिल स्वामी

बीकानेर. सरकार की ओर से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ रही छात्राओं को दी जाने वाली साइकिल पर चढ़ा राजनीति का रंग एक बार फिर इस योजना में बाधा बन गया है। चालू शिक्षा सत्र में बची एक हजार से अधिक साइकिलों को आगामी सत्र में उपयोग को लेकर निदेशालय कतरा रहा है। इसकी वजह है साइकिल का रंग भगवा होना। जो भाजपा शासन २०१३-१८ में खरीद की गई थी। कांग्रेस सरकार के २००८ से २०१३ के कार्यकाल में काले रंग की साइकिल बांटी गई थी।

प्रदेश मे΄ चालू शिक्षण सत्र मे΄ छात्राओं के वितरण के लिए तीन लाख 54 हजार भगवा रंग की साइकिलो΄ की खरीद की गई थी। शिक्षा निदेशालय के वित्तीय सलाहकार के अनुसार बीच सत्र पढ़ाई छोडऩे वाली छात्राओं की करीब एक हजार साइकिलें स्कूलों में रखी हुई है। आगामी एक मई से शुरू हो रहे शिक्षा सत्र में इन्हें उपयोग में लेने के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं किया गया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल ने बताया कि अभी मुख्यमंत्री का लेखा अनुदान आया है लेकिन, इसमें साइकिल खरीद को लेकर कोई उल्लेख नहीं है। सरकार से निर्देश मिलने पर आगामी शिक्षा सत्र के लिए साइकिल खरीद आदि की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

गाइड लाइन का इंतजार
चालू सत्र की साइकिलों का वितरण किया जा चुका है। अगर नई टेंडर प्रक्रिया की बात करें तो बजट घोषणा पर निर्भर है। बजट घोषणा होते ही सरकार की ओर से गाइड लाइन जारी होगी। अभी सरकार की ओर से कोई दिशा-निर्देश नहीं आए हैं।
नथमल डिडेल, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा।

Published on:
09 Mar 2019 10:40 am