बीकानेर

बीच बाजार चले दो पक्षों में लाठी-सरिये, इलाके में फैली सनसनी

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Sep 08, 2018
fight

बीकानेर। शहर के सार्दुलगंज के पंचशति सर्किल पर शुक्रवार रात को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में बीच-बाजार जमकर लात-घुसे, लाठी-सरिये चले। इतना ही नहीं एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की गाड़ी तक में तोडफ़ोड़ कर डाली।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे पंचशति सर्किल पर कुछ लोगों ने एक युवक को रोक कर मारपीट की। युवक का बचाव करने उसके परिजन आए। देखते ही देखते बीच-बाजार दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-सरियों से वार करने लगे। हमले में एक युवक के सिर व हाथ में चोट लगी उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

गाड़ी में तोडफ़ोड़
एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की लग्जरी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में जब दूसरे पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो हमलावर गाड़ी को लेकर भाग गए।

भय का माहौल
पुलिस वारदात से अनजान शहर की पॉश कॉलोनी सार्दुलगंज के पंचशति सर्किल पर सरेआम लाठी-सरिये चले। बदमाश लग्जरी गाड़ी को लेकर फरार हो गए। वारदात के तीन घंटे बाद भी जेएनवीसी और सदर पुलिस अनजान रही। दहशत का माहौल देररात को पंचशति सर्किल पर हुए घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।

दुकाने बंद कर भागे दुकानदार
दुकाने बंद कर दुकानदार भी भाग निकले। बाजार में तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। हमलावरों के अपने साथियों के साथ वापस आने की चेतावनी से क्षेत्र के लोग सहमें रहे लेकिन काफी देर तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

Updated on:
08 Sept 2018 09:44 am
Published on:
08 Sept 2018 09:42 am