बीकानेर

दुकान में आग लगने से लाखों रुपयों का सामान जला

fire in shop- गांव के बाजार स्थित एक दुकान में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
less than 1 minute read
Sep 30, 2019
fire in shop ravwala bikaner
दुकान में आग लगने से लाखों रुपयों का सामान जला

राववाला. गांव के बाजार स्थित एक दुकान में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने पर हल्का पटवारी व विद्युत निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।राववाला बाजार स्थित जगदीश नायक शिव शक्ति टेलर्स की दुकान में शनिवार रात्रि डेढ़ बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जगदीश नायक ने बताया कि रात्रि करीब दो बजे दुकान पड़ोसी नवनीत गोदारा का फोन आया कि दुकान में आग लग गई। जब मौके पर पहुंचे तो दुकान से आग की लपटें निकल रही थी।

करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। तब तक सब जलकर कर खाक हो गया। दुकान के अंदर पांच सिलाई मशीन, एक इनर्वटर, दो काउंटर, बैटरी व लोगों के कपड़े, फर्नीचर सहित लेखा जोखा के रजिस्टर सहित करीब पांच हजार रुपये नगदी सहित जलकर नष्ट हो गया। राववाला हल्का पटवारी सीताराम स्वामी, विद्युत विभाग के लाइनमैन राधेश्याम लेघा ने मौका रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी है। बाजार के व्यापारियों ने सहयोग के लिए राशि एकत्र करने की पहल की।

Published on:
30 Sept 2019 07:05 am