बीकानेर

आर्मी व पुलिस के बीच गलतफहमी में फायरिंग, एक जवान घायल

महाजन के रामबाग की रोही में सैटेलाइट फोन व इंटेलिजेंस की सूचना पर पुलिस ने छानबीन करते हुए आर्मी फायरिंग रेंज क्षेत्र में घुसी। इस दौरान रात्रि गश्त पर तैनात आर्मी के जवानों ने पुलिस के दल पर फायरिंग की। जिससे एक पुलिसकर्मी को गोली लगने से घायल हो गया।
less than 1 minute read
firing
firing

बीकानेर/महाजन. महाजन के रामबाग की रोही में सैटेलाइट फोन व इंटेलिजेंस की सूचना पर पुलिस ने छानबीन करते हुए आर्मी फायरिंग रेंज क्षेत्र में घुसी। इस दौरान रात्रि गश्त पर तैनात आर्मी के जवानों ने पुलिस के दल पर फायरिंग की।

जिससे एक पुलिसकर्मी को गोली लगने से घायल हो गया। मामले की सूचना मिलने पर सेना की इंटेलिजेंस आर्मी के साथ महाजन पुलिस मौके पर पहुंची। जबकि सेना के जवान भी घटना स्थल पर पहले से थे मौजूद।

घटना में महाजन पुलिस के ड्राइवर को गोली लगी। इसके बाद ड्राइवर को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में सेटेलाइट फ ोन से पाकिस्तान बात होना है बड़ा गम्भीर मामला। सेना व पुलिस के आला अधिकारी अब जांच में जुटे है।

Published on:
27 Jan 2019 10:53 am