बीकानेर

दो गुटों में संघर्ष, पांच जने घायल

जसरासर. पुलिस थाना जसरासर क्षेत्र के गांव गजसुखदेसर में गुरुवार को सुबह चुनावी रंजिश के चलते दो गुटों में संघर्ष के दौरान करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
less than 1 minute read
five injured
दो गुटों में संघर्ष, पांच जने घायल

जसरासर. पुलिस थाना जसरासर क्षेत्र के गांव गजसुखदेसर में गुरुवार को सुबह चुनावी रंजिश के चलते दो गुटों में संघर्ष के दौरान करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गजसुखदेसर गांव में पुरानी रंजिश के कारण दो समूह में संघर्ष हो गया, जिसमें ओमप्रकाश जाट (20), रामलाल (42) पुत्र आदूराम जाट निवासी गजसुखदेसर, रामलाल (58) पुत्र रुगाराम जाट निवासी गजसुखदेसर, सहीराम (38) पुत्र आदुराम निवासी गजसुखदेसर और एक अन्य घायल हो गया। लोगों ने घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर जसरासर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाथिकारी गुलाब नबी ने बताया कि दो समूहों में संघर्ष की सूचना मिलने पर जसरासर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।मामला में दोनों पक्षों में कुल पांच लोग घायल हुए पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया व पुलिस ने भीड़ को हटाकर कर मामले का शांत करवाया। समाचार लिखे जाने तक दोनों की ओर से मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Published on:
14 Dec 2018 11:29 am