बीकानेर

चिंकारा शिकार मामला: दबिश में दो और पकड़े गए, एक बंदूक भी बरामद

बापेऊ गांव की रोही में एक चिंकारा हिरण शिकार का मामले में गुरुवार को पुलिस व वनविभाग ने दो अन्य जनों को राउंडअप किया है।
2 min read
Hunting case
Hunting case

सूडसर. सेरुणा थानांतर्गत के बापेऊ गांव की रोही में बुधवार को एक चिंकारा हिरण शिकार का मामले में गुरुवार को पुलिस व वनविभाग ने दो अन्य जनों को राउंडअप किया है। वहीं बुधवार को पकड़े आरोपित भादरराम बावरी को गुरुवार को अदालत में पेश कर पूछताछ करने के पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों की ओर से बुधवार रात को बरामद हिरणों के मांस का पोस्टमार्टम करवाया गया।

वन विभाग के उडऩ दस्ते ने पकड़े आरोपित भादरराम की निदेशानदेही पर सरजीत व दिलीप दो जनों को राउंडअप किया और एक बंदूक भी बरामद की गई है। जीव रक्षा संस्था के अध्यक्ष मोखराम धारणियां ने बताया कि पुलिस व वन विभाग के अधिकारी बड़ी शिकार की घटना होने के बाद भी इसको गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

गौरतलब रहे कि राजेडू-लिखमीसर सड़क पर बापेऊ की रोही के खेत में बनी उदाराम की ढाणी से गोली लगा घायल हिरण होने की सूचना मिली। इसके बाद जीव रक्षा संस्था बीकानेर के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी थी।

बस की छत से सामान उतारते लगा करंट
बज्जू. कस्बे के मुख्य बाजार में मुख्य स्टैण्ड पर गुरुवार को बस की छत से सामान उतार रहे दो युवकों को अचानक करंट लग गया। दोनों को बेहोशी के हालात में बज्जू के सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जहां से दोनों को बीकानेर रेफर कर दिया। बज्जू चिकित्सा प्रभारी डॉ. सत्यनारायण ने बताया कि गुमानाराम (३०) पुत्र माधोराम सुथार निवासी आरडी ९८० गोगड़ीयावाला व बुढे खां (५०) पुत्र कालू खां निवासी जांगलू को करंट लगने पर १०८ एम्बुलेंस से बीकानेर पीबीएम अस्पताल रैेफर किया गया है।

गौरतलब है कि कस्बे में वर्षो से आमजन जगह-जगह विद्युत तार नीचे होने व लोहे के पोल लगे होने से करंट लगने खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य बाजार सहित कई जगह पर विद्युत तार नीचे है तो मुख्य बाजार व सदर बाजार में लगे लोहे के पोल खतरा बने है जिससे हर समय हादसा होने का डर बना रहता है।

Published on:
10 Aug 2018 08:41 am