बीकानेर

आयकर सर्वे में हुआ इतने करोड़ की अतिरिक्त आय का खुलासा

बीकानेर. आयकर विभाग के अधिकारियों की पिछले दिनों की गई पड़ताल रंग लाई है। देशनोक और बीकानेर से जुड़े एक कारोबारी के यहां विभाग के अधिकारियों को ४.९३ करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय के संकेत मिले हैं।
less than 1 minute read
income tax survey
आयकर सर्वे में हुआ इतने करोड़ की अतिरिक्त आय का खुलासा

बीकानेर. आयकर विभाग के अधिकारियों की पिछले दिनों की गई पड़ताल रंग लाई है। देशनोक और बीकानेर से जुड़े एक कारोबारी के यहां विभाग के अधिकारियों को ४.९३ करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय के संकेत मिले हैं। बुधवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने कारोबारी के ठिकाने पर सर्वे की कार्रवाई की। विभाग के अधिकारी उसके कारोबार पर पिछले कुछ दिनों से नजर रखे हुए थे। बताया जाता है कि कारोबारी ने अपना कारोबार देशनोक और बीकानेर के गंगाशहर में बताया हुआ था, लेकिन वह अभी गुवाहटी में व्यापार कर रहा है।


उसके यहां हुई जांच में लेखा पुस्तकें हाथ नहीं लगी हैं, उन्हें उपलब्ध करवाने के लिए उसे नोटिस जारी किया गया है। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान विभागीय अधिकारियों ने कारोबारी के पारिवारिक सदस्यों के बयान लिए। कारोबारी ने कई व्यक्तियों से ऋण लेना बता रखा था, लेकिन जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई।

बयान व घोषणा में अंतर
गंगाशहर निवासी एक कारोबारी के यहां प्रथम दृष्टया ४.९३ करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय के संकेत मिले हैं। सर्वे की कार्रवाई के दौरान लिए गए व्यापारी के पारिवारिक सदस्यों के बयान और व्यापारी की घोषणा में काफी अंतर है। कार्रवाई आयकर आयुक्त कालिका सिंह के निर्देश पर हुई।
संजीव के शर्मा, संयुक्त निदेशक, आयकर विभाग बीकानेर

Published on:
14 Mar 2019 10:05 am