
रमेश बिस्सा/बीकानेर. आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं और किसी तरह की समस्या आती है, तो उसका समाधान करने के लिए ट्रेन में अब 'कैप्टन' तैनात होंगे। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं के लिए नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। 'कैप्टनÓ के हाथ में ट्रेन में सफाई, सुरक्षा व संरक्षा सरीखी सेवाओं की कमान रहेगी।
रेलवे वरिष्ठ टिकट निरीक्षक (टीटीई) को 'कैप्टन' नामित करने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि अगले माह यह व्यवस्था लागू होजाएगी। हाल ही रेलवे बोर्ड ने यह प्रस्ताव मंजूर किया था। इसके बाद रेलवे के सभी मंडलों को निर्देश जारी किए गए हैं। 'कैप्टनÓ के पास ट्रेन में तैनात सभी कर्मचारियों को नियंत्रित करने का अधिकार होगा। वह यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी निर्देश दे सकेगा। दायित्व निर्वहन में कार्मिकों को कोई अड़चन आती है, तो उसे दूर किया जाएगा।
आती है शिकायतें
ट्रेन में एसी, पंखे, लाइट, शौचालय में सफाई को लेकर आमतौर पर शिकायतें आती रहती हैं। इसके अलावा यात्रियों को खान-पान, प्रतीक्षा सीट आवंटन में गड़बड़ी की शिकायतें भी रहती है। यात्री यह समझ नहीं पाते हैं कि वे इस तरह की शिकायतें लेकर किसके पास जाएं। इस समस्या का समाधान करने के लिए रेलवे नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है।
आसान होगी पहचान
ट्रेन में 'कैप्टनÓ तैनात करने का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की परेशानी को दूर करना है। ट्रेन में तैनात सभी रेलकर्मी और ठेकेदार कार्मिक, सुपरवाइजर उसे रिपोर्ट करेंगे। 'कैप्टनÓ की वर्दी व बैज होगा, इससे उन्हें आसानी पहचाना जा सके।
चार्ट पर होंगे मो. नंबर
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों पर लगे आरक्षण चार्ट पर 'कैप्टनÓ के मोबाइल नम्बर और नाम अंकित रहेगा। यह नम्बर सभी कर्मचारियों के पास रहेंगे। यात्रियों को भी इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि यात्री समस्या होने पर उससे संपर्क कर सके।
जल्द होगी प्रभावी
&रेलवे की नई व्यवस्था आ रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए 'कैप्टनÓ तैनात किए जाएंगे। बीकानेर मंडल में भी इसकी कवायद चल रही है। यहां से चलने वाली ट्रेनों में यह व्यवस्था जल्द प्रभावी होगी।
अभय शर्मा, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक, बीकानेर