बीकानेर

कोहरे से निपटने के लिए दिए फॉग सेफ्टी डिवाइस, पहले ही मिल जाएंगे संकेत

बीकानेर. सर्दी के साथ घने कोहरे की आहट को देखते हुए रेलवे सतर्क हो गया है। कोहरे में सजगता रहे, इसके लिए सभी ट्रेन चालकों को फॉग सेफ्टी डिवाइस दिए जा रहे हैं।
less than 1 minute read
Indian Railways news
कोहरे से निपटने के लिए दिए फॉग सेफ्टी डिवाइस, पहले ही मिल जाएंगे संकेत

बीकानेर. सर्दी के साथ घने कोहरे की आहट को देखते हुए रेलवे सतर्क हो गया है। कोहरे में सजगता रहे, इसके लिए सभी ट्रेन चालकों को फॉग सेफ्टी डिवाइस दिए जा रहे हैं। कोहरे में रेलवे के लिए सबसे भरोसेमंद उपकरण फॉग सेफ्टी डिवाइस ही माना जा रहा है। यह घने कोहरे में चालक के लिए मददगार साबित होंगे। इससे प्लेटफार्म से 800 मीटर पहले चालक को संकेत मिल जाएगा। इसके अलावा स्ट्राटर सिंग्नल, वार्मिंग बोर्ड सहित अन्य सभी संकेतों की जानकारी चालकों को पहले ही मिल जाएगी। ड्यूटी शुरू करते समय चालक को डिवाइस सौंपी जाती है, वह ड्यूटी खत्म करने के बाद उसे उतार लेता है।

इन रूट पर रहता असर
बीकानेर से दिल्ली, बठिण्डा, हिसार, श्रीगंगानगर, गुवाहटी, हावड़ा सहित विभिन्न रूटों पर कोहरे का असर रहता है, इस कारण ट्रेन चालक को परेशानी उठानी पड़ती है। कोहरे की अधिकता है, उन रूटों पर कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, पटरियों पर पटाखे छोडऩे की पुरानी पद्धति को भी अपनाया जा रहा है।

बरत रहे सतर्कता
कोहरे में सावधानीपूर्वक ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही सभी चालकों को फॉग डिवाइस दे दिए है। इस उपकरण से छह से आठ सौ मीटर पहले ही चालक को स्टेशन, सिग्नल आदि संकेत का पता चल जाएगा।
जितेन्द्र मीणा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर

Published on:
14 Dec 2018 11:38 am