बीकानेर

जिला कलक्टर के अतिक्रमण हटाने के निर्देश हुए हवा

उपखण्ड क्षेत्र के सबसे बड़े राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (छात्र) लूणकरनसर की मुख्य प्रवेशद्वार की चारदीवारी के पास अस्थाई रूप से किए अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम के निर्देशों की उपखण्ड अधिकारी द्वारा अभी तक कोई पालना नहीं की गई है।
less than 1 minute read
Instructions for deletion of encroachment
जिला कलक्टर के अतिक्रमण हटाने के निर्देश हुए हवा

लूणकरनसर. उपखण्ड क्षेत्र के सबसे बड़े राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (छात्र) लूणकरनसर की मुख्य प्रवेशद्वार की चारदीवारी के पास अस्थाई रूप से किए अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम के निर्देशों की उपखण्ड अधिकारी द्वारा अभी तक कोई पालना नहीं की गई है। शाला के मुख्य प्रवेशद्वार के पास व चारदीवारी के सहारे किए गए अतिक्रमण से शाला के विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही निर्माण कार्य भी प्रभावित होने से दिक्कत उठानी पड़ रही है।

गौरतलब है कि शाला की चारदीवारी के पास किए गए अतिक्रमण की समस्या को लेकर मंगलवार को सहजरासर पंचायत मुख्यालय पर हुई जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम को रात्रि चौपाल में प्रधानाचार्या डॉ. शशि वर्मा समेत शाला स्टाफ ने अवगत करवाया गया। मौके पर जिला कलक्टर ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए लूणकरनसर उपखण्ड अधिकारी कैलाशचन्द्र मीणा को बुधवार को शाला की चारदीवारी के सहारे किए गए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। लेकिन अभी तक अतिक्रमण की समस्या जस की तस बनी हुई।उपखण्ड अधिकारी मीणा ने बताया कि बुधवार को पुलिस की व्यवस्था नहीं होने पर अतिक्रमण नहीं हटवाया जा सका। कल पुलिस का प्रबन्ध होने पर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।

Published on:
24 Jan 2019 07:45 am