
बीकानेर. बिन्नाणी कन्या महाविद्यालय में रविवार को छात्रासंघ के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि छात्राएं महाविद्यालय जीवन में अपने कॅरियर सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुस्तकों से सार्थक मित्रता बनाते हुए अपने विद्यार्थी जीवन का प्रबंधन करें। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव गौरीशंकर व्यास, प्राचार्या डॉ. चित्रा पंचारिया, छात्रासंघ उपाध्यक्ष कंचन स्वामी, महासचिव दिव्या गहलोत एवं एमजीएसयू इतिहास विभाग की डॉ. अम्बिका ढाका उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विदाई कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ जूनियर्स ने सीनियर्स को विदाई दी।
सामुदायिक भवन में पुस्तकालय का लोकार्पण किया
बीकानेर. पवनपुरी दक्षिण विस्तार योजना कॉलोनी के सामुदायिक भवन में रविवार को पुस्तकालय का लोकार्पण व नवनिर्वाचित पुरुष-महिला व युवा कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण, पूर्व अध्यक्ष व भामाशाह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कियागया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा एवं पीएचईडी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला थे। कार्यक्रम में सामुदायिक भवन में दो कमरे बनवाने की घोषणा करने पर घट्टू के मनोज बिश्नोई व सी.ए. सुधीर भाटिया का डॉ. कल्ला ने शॉल ओढ़ा कर साफा पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया। साथ ही कॉलोनी में उत्कृष्ट कार्य करने पर सुमन जैन, बीके गोयल, केएल आहुजा, करणसिंह, सुभाष जोशी, वेदप्रकाश चतुर्वेदी व डॉ. दिनेश शर्मा का भी सम्मान किया गया।
विनोद जोशी ने कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति सुचारू करवाने, पार्कों व सामुदायिक भवन के उपर से निकल रही बिजली लाइन हटवाने, स्ट्रीट लाइटें लगवाने आदि की मांग डॉ. कल्ला से की। इस पर डॉ. कल्ला ने मौके पर ही विभागीय अधिकारयिों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व सुबह करीब साढ़े दस बजे मनीष तापडि़या के नेतृत्व में डॉ. कल्ला का सम्मान किया गया।