बीकानेर

कोटा-हनुमानगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में युवकों का हंगामा, परेशान हुए यात्री

कोटा-हनुमानगढ़ एक्सप्रेस रेलगाड़ी में एसआइ भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। वे आरक्षित श्रेणी के डिब्बों में घुस गए और बर्थ को अपने कब्जे में ले लिया।
2 min read
diwali 2018 indian railway special train time
Railway News : Unauthorized Chain Pulling is offence

बीकानेर. कोटा-हनुमानगढ़ एक्सप्रेस रेलगाड़ी में रविवार रात एसआइ भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। वे आरक्षित श्रेणी के डिब्बों में घुस गए और बर्थ को अपने कब्जे में ले लिया। एेसे में आरक्षित सीटों के यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। परेशान यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर मदद मांगी लेकिन वह भी बेबस नजर आए। राजकीय रेलवे पुलिस को भी बुलाया गया लेकिन यात्रियों को फिर भी कोई राहत नहीं मिली।

यात्रियों ने पत्रिका को बताया कि ट्रेन जैसे ही आकर रूकी यात्री उसमें सवार होते इससे पहले ही युवक ट्रेन में घुस गए। उन्होंने ट्रेन में आरक्षित सीटों को अपने कब्जे में ले लिया। जब आरक्षित टिकट के साथ यात्री डिब्बे में चढ़े और युवकों को सीटें छोडऩे के लिए कहा तो वे झगड़ा करने लगे। कुछ यात्रियों को तो डिब्बे में घुसने तक नहीं दिया। रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों को शिकायत कर टे्रन रूकवाकर सीटें खाली कराने के लिए यात्री गिड़गिड़ाते रहे लेकिन कोई राहत नहीं मिली।


कुंड में डूबने से युवक की मौत
पांचू. खारा निवासी एक युवक का पैर फिसलने से कुंड में गिरने से मौत हो गई। पांचू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राकेश बिश्नोई (२०) रविवार को दिन के लगभग 1.30 बजे के आस-पास पानी लेने के लिए खेत में बने कुंड पर गया था। पानी निकालते समय पैर फिसलने के कारण कुण्ड मे गिर गया। खेत में कृषि कार्य कर रहा था उस कुण्ड में पानी होने के कारण पानी मे डूबने से मृत्यु हो गई। पांचू पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

दुर्घटना में युवक की जान गई
पांचू. लापरवाही से कार चला कर बाइक सवार को टक्कर मारने की घटना पर मुकदमा दर्ज किया गया। जगदीश पुत्र उदाराम जाति मेघवाल निवासी श्रीबालाजी ने पांचू थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई की मेरा भतीजा केसाराम पुत्र मांगीलाल व गोपीराम पुत्र जोधाराम दोनो मोटर साइकिल पर सवार होकर 6 अक्टूबर को करीब 11 बजे कक्कु से सारुण्डा जा रहे थे कि काहिरा तिराहे पर एक कार ने तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चलाकर टक्कर मार दी जिससे केसाराम गम्भीर घायल हो गया।

केसाराम उछल कर सड़क पर गिर गया तथा गोपीराम के रेत में उछल कर गिर जाने से उसको चोटे नहीं आई। केसाराम को नोखा अस्पताल लेकर गए जहां से बीकानेर पीबीएम अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान केसाराम की मृत्यु हो गई। पांचू थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
08 Oct 2018 10:44 am
Published on:
08 Oct 2018 10:43 am