बीकानेर

श्रमिक संगठनों के आह्वान पर हड़ताल सात को

labor organizations- केन्द्रीय श्रमिक संगठनों की ओर से 7 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आव्हान किया गया है।
less than 1 minute read
Nov 03, 2019
labor organizations Strike
श्रमिक संगठनों के आह्वान पर हड़ताल सात को

बीकानेर. केन्द्रीय श्रमिक संगठनों की ओर से 7 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आव्हान किया गया है। इस हड़ताल को बीकानेर में सफल बनाने के संबंध में शनिवार को नोर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाईज यूनियन के कोयला गली स्थित कार्यालय में बैठक रखी गई। ऑल इण्डिया एम्पलॉईज एसोसिएशन से वाईके शर्मा योगी एवं नोर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मंडल सचिव अनिल व्यास के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई।

इसमें एटक से अब्दूल रहमान कोहरी, रोडवेज से गिरधारी लाल, बीएसएनएल से गुलाम रसुल, पीबीएम से रवि मीणा, शेखावत शिक्षक संघ से दिनेश चावड़ा, इंटक से अशोक पुरोहित, एमईएस से भवानी सिंह, सीटू से मुलचन्द खत्री, अविनाश व्यास सहित विभिन्न विभाग के श्रमिक नेताओं ने भाग लिया।

बैठक में 7 नवंबर को विरोध प्रदर्शन के रूप में केन्द्रीय संयुक्त समीति के नेतृत्व में रैली निकालने का कार्यक्रम निश्चित किया गया है। रैली रतन बिहारी पार्क से रवाना होकर जिला कलक्टर कार्यालय के सामने पहुंचेंगी।

Published on:
03 Nov 2019 06:35 am