
बीकानेर. सर्दी के तेवर फिर से तीखे होते जा रहे हैं। अब सुबह व शाम को सर्दी हाड़कंपाने वाली हो गई है। अंचल में रविवार को अलसुबह से ही हल्का कोहरा छाया रहा। उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अलसुबह से ही लोग सर्दी से निजात पाने के लिए अलाव का सहारा लिया।
मौसम विभाग के प्रभारी अधिकारी संजीव थानवी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब शीतलहर शुरू हो गई। आगामी दिनों में तापमान में ओर गिरावट होगी। शहरवासी लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हंै। सुबह से ही पार्को में महिलाओं व बच्चे घूमते दिखाई दिए। अधिकतम तापमान २०.५ डिग्री व न्यूनतम तापमान ५ डिग्री सेल्सियस रहा।
कोहर से थमे पहिए, देरी से पहुंच रही टे्रनें
लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित हो रही है। अपने निर्धारित समय से देरी से बीकानेर पहुंच रही है। नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा से सुबह बीकानेर आने वाली ट्रेन शनिवार को अपने निर्धारित समय से ०३ घंटे ४५ मिनट देरी से पहुंची।
दिल्ली सराय रोहिल्ला से बीकानेर आने वाली एवं दिल्ली से वाया गंगानगर होकर आने वाल ट्रेनें अपने निर्धारित समय डेढ़-डेढ़ घंटे देरी से बीकानेर पहुंची।