बीकानेर

दस किमी लम्बा टिड्डी दल आने से किसानों में हडकंप

bikaner news- विभाग हुआ नाकाम  
less than 1 minute read
Sep 18, 2019
locust attack in chhatargarh bikaner
दस किमी लम्बा टिड्डी दल आने से किसानों में हडकंप

छत्तरगढ़. उपखंड क्षेत्र के खेतों में पिछले कई दिनों से टिड्डियों (locust) से भारी नुकसान हो रहा है। मंगलवार शाम को क्षेत्र में अचानक आए करीब दस किलोमीटर लम्बाई में फैले टिड़ी दल से क्षेत्र के किसानों में खलबली मची गई। मंगलवार शाम करीब पांच बजे सत्तासर के कई चकों सहित पंचायत लूणखां, आवा, छत्तरगढ़, खारवाली सहित अन्य गांवों पर धावा बोल दिया। किसान बरकत अली पडिहार, श्रवण ठकरानी, प्रदीप काजला आदि ने बताया कि इस टिड्डी दल के आने की सूचना तहसील प्रशासन को दी।

उधर, अखिल भारतीय किसान सभा के जेठाराम लाखूसर ने बताया कि मंगलवार को पूगल तहसील के कालासर, जालवाली, नूरसर, नूर मोहम्मद की ढाणी, करणीसर भाटियान, लाखूसर आदि क्षेत्र में भी टिड्डी दल पहुंच गया है। कृषि विभाग के सहायक निदेशक व टिड्डी (locust) दल नियंत्रण दल के अधिकारियों को अवगत करवा रहे हैं।

ग्राम पंचायतों मे दवा उपलब्ध

टिड्डियों को मारने के लिए किसान स्वतंत्र है। उन्हें राज्य सरकार द्वारा अनुदान भी दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत के सेवा केंद्र पर अनुदान पर मिलने वाली दवा खरीद सकता है। तहसील प्रशासन ने दवा सभी ग्राम पंचायतों पर किसानों के लिए उपलब्ध करवा दी है।

शकुन्तला, तहसीलदार, छत्तरगढ़

जिले में टिड्डी दल के प्रकोप बारे में जिला कलक्टर को अवगत करवाया है तथा किसानों की खेतों में फसलें चौपट हो रही है। फसल को बचाने के लिए हेलिकॉप्टर से दवा का छिड़काव किया जाना चाहिए। शीघ्र ही कार्रवाई नहीं हुई तो जिले में अकाल की स्थिति बन जाएगी। नष्ट फसलों का किसानों को मुआवजा दिया जाए।

गिरधारी महिया, विधायक, श्रीडूंगरगढ

Published on:
18 Sept 2019 06:54 am