बीकानेर

मोदी के आने से पहले आंधी से गिरा पांडाला का एक हिस्सा

बीकानेर . बीकानेर में शुक्रवार शाम सादुल क्लब स्थितप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में मोदी के आने से पूर्व तेज आंधी आने से पांडाल का एक हिस्सा गिर गया।
less than 1 minute read
May 03, 2019
loksabha election 2019
मोदी के आने से पहले आंधी से गिरा पांडाला का एक हिस्सा

बीकानेर. बीकानेर में शुक्रवार शाम सादुल क्लब स्थितप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में मोदी के आने से पूर्व तेज आंधी आने से पांडाल का एक हिस्सा गिर गया। इससे थोड़ी अफरा-तफरी मच गई। पीएम मोदी को सुनने के लिए आमजन दोपहर से ही सभा स्थल पर पहुंचने लगे थे। पीएम मोदी का शाम साढ़े चार बजे यहां आने का कार्यक्रम था। वे सीकर से बीकानेर के नाल एयर फोर्स स्टेशन पर विमान से आएंगे। सभा स्थल पर शाम को मंच पर भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर, अविनाश राय खन्ना, प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल, विधायक सिद्धि कुमारी, राजेन्द्र राठौड़, कैलाश चोधरी, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल मौजूद थे।

Updated on:
03 May 2019 04:44 pm
Published on:
03 May 2019 04:44 pm