
बीकानेर. अंसल एपीआइ के संयुक्त तत्वावधान एवं राजस्थान पत्रिका की मीडिया पाटर्नरशिप में बीकानेर का सबसे बड़े शॉपिंग उत्सव मेगा ट्रेड फेयर में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और मनोरंजन के लिए आ रहे हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम बीकानेर मंडल ट्रेड फेयर के सह प्रायोजक है। स्थानीय शार्दुल क्लब मैदान में १२ अगस्त तक चलने वाले मेगा ट्रेड फेयर में शुक्रवार को भी बीकानेर वासियों ने परिवार सहित मनोरंजन के साथ खाने-पीने का लुत्फ लिया।
साथ ही युवाओं और बच्चों ने झूलों का आनन्द लिया। मेगा ट्रेड फेयर में भीखाराम चांदमल की स्टॉल पर जहां विशिष्ट नमकीन और मिठाई उपलब्ध है। साथ ही खरीदारी पर विशेष छूट भी दी जा रही है। साथ ही ऑटोमोबाइल के विशेष जोन में टू-व्हीलर व फोर व्हीलर की कम्पनियों की स्टॉल्स में लेटेस्ट मॉडल्स की जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। अधिक जानकारी के लिए ९३५१२०५५२३, ७९७६१०३६१९ पर सम्पर्क किया जा सकता है।
हर किसी की पहली पसंद
फेयर में विशाल फूड जोन में एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध है। शहरवासी चायनीज फूड, पंजाबी टेस्ट, मसाला डोसा, इडली-सांभर, पैस्ट्रीज, पैटीज, कचौरी, समोसा, भेलपूड़ी जैसे लजीज फास्टफूड का स्वाद ले रहे हैं। साथ ही नेचर फ्रेश, रेनबो की आइसक्रीम, ज्यूस, शेक की भी वैरायटी का पसंद अनुसार जायका ले रहे हैं।
गणेश पूजन
फेयर परिसर में गणेश प्रतिमा के समक्ष शुक्रवार को भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रादेशिक प्रबंधक उत्तर क्षेत्र नई दिल्ली जीके अग्रवाल, वरिष्ठ मण्डल प्रबंंधक पीसी मिश्रा, उपप्रबंधक निरंजन दााधीच व प्रशासनिक अधिकारी अनिल टूटेजा ने पूजन में भाग लिया।
चारण जन्मशताब्दी कार्यक्रम में सम्मानित होंगी प्रतिभाएं
बीकानेर. समाजसेवी चारण नारायण सिंह गाडण के जन्मशताब्दी समारोह में विभिन्न क्षेत्र की करीब दो सौ प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम ११ एवं १२ अगस्त को रिद्धि-सिद्धि भवन और संस्कार सदन में होंगे। १२ अगस्त को मुख्य कार्यक्रम संस्कार सदन में स्वामी संवित सोमगिरी महाराज के सान्निध्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय चारण गढ़वी महासभा के अध्यक्ष सीडी देवल करेंगे।
वहीं मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य धरोहर संरक्षण एवं प्रौन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत होंगे। विशिष्ट अतिथि बीकानेर तकनीकी विश्वविद्याल के कुलपति प्रोफेसर हाकम दान चारण, सारस्वत अतिथि सेंसकरण दान देपावत, पद्मश्री सीपी देवल, गांधीनगर के कलक्टर एसके लांगा, आइएएस राजेन्द्र ङ्क्षसह रतनू आदि होंगे। वहीं ११ अगस्त को विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता जैसलमेर के जिला प्रमुख रहे नैनदान रतनू, मुख्य अतिथि रूप सिंह चारण, विशिष्ट अतिथि हिंगलाजदान चारण, सूर्य देव सिंह बारहठ, पद्मश्री चंडीदान देथा एवं कैलाश दान सांदू होंगे।