बीकानेर

एमजीएसयू की टीम ने चतुर्थ स्थान हासिल किया

mgsu bikaner- वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय, इंदौर की ओर से २८ अक्टूबर से २ नवंबर तक आयोजित पश्चिमी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय टेबल टेनिस (पुरूष) प्रतियोगिता में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की टेबल टेनिस पुरूष वर्ग की टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
less than 1 minute read
Nov 03, 2019
MGSU team secured fourth position in Table tennis competition
एमजीएसयू की टीम ने चतुर्थ स्थान हासिल किया

बीकानेर. वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय, इंदौर की ओर से २८ अक्टूबर से २ नवंबर तक आयोजित पश्चिमी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय टेबल टेनिस (पुरूष) प्रतियोगिता में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की टेबल टेनिस पुरूष वर्ग की टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विवि के शारीरिक शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. यशवंत गहलोत ने बताया कि विवि के खिलाडि़यों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए एसआरएम विश्वविद्यालय, चेन्नई की ओर से जनवरी २०२० में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

विवि की टीम ने कोटा विश्वविद्यालय, इंदौर विश्वविद्यालय, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, जलगांव विश्वविद्यालय, लक्ष्मीबाई शारीरिक शिक्षा विश्वविद्यालय ग्वालियर की टीमों को हराया। इस टीम में खिलाड़ी आशीष मेहता, संकल्प गहलोत, प्रघुम्न सिंह सोढ़ा, सुनील कुमार मारोठिया, राहुल पीपलवा व टीम मेनेजर सुरेश कुमार महला थे।

जैन ओलम्पिक में चल रही खेल प्रतियोगिता
बीकानेर. जैन यूथ क्लब के तत्वावधान में डॉ करणी सिंह स्टेडियम में दस दिवसीय जैन खेल ओलम्पिक के दूसरे दिन शनिवार को बैडमिटन,टेबल टेनिस, कैरम व शतरंज की प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने अपने खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इंडोर खेल की प्रतियोगिताएं रविवार शाम पांच बजे से डॉण्करणीसिंह स्टेडियम में दूधिया रोशनी में होगी।

Published on:
03 Nov 2019 05:25 am