बीकानेर

घनघोर घटा छाई, मौसम ने ली अंगड़ाई..

शहर में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में घनघोर घटा छाई रही। बदले मौसम में शहरवासियो ने भी पिकनिक स्थलों की ओर रुख किया। वहीं धोरों की धरती में पिछलों दिनों हुई जोरदार बारिश के बाद फिजा में बदलाव दिखाई देने लगा है। हरियाली की चादर ओढ़े मिट्टी के धोरे मानों मुस्कुरा रहे हों। कुछ एेसी ही हरियाली गोचर भूमि पर देखकर मन को सुकून मिलता है।
less than 1 minute read
Monsoon season
Monsoon season


बीकानेर. शहर में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में घनघोर घटा छाई रही। बदले मौसम में शहरवासियो ने भी पिकनिक स्थलों की ओर रुख किया। वहीं धोरों की धरती में पिछलों दिनों हुई जोरदार बारिश के बाद फिजा में बदलाव दिखाई देने लगा है। हरियाली की चादर ओढ़े मिट्टी के धोरे मानों मुस्कुरा रहे हों। कुछ एेसी ही हरियाली गोचर भूमि पर देखकर मन को सुकून मिलता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश
बीकानेर. बीकानेर अंचल के ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई। बारिश से कई क्षेत्रों में पानी भर गया। शहर में सुबह से उमस ने लोगों को परेशान किया। इसके बाद दोपहर में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। शाम ७ बजे काले घने बादल छाए और शहर के कुछ हिस्सों में २० मिनट तक जोरदार बारिश हुई।

यहां बरसे मेघ
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में गुरुवार को दूसरे दिन भी अच्छी बारिश हुई। दोपहर तक ५२ मिमी बरसात दर्ज की गई। शाम को भी रिमझिम तो कभी तेज बरसात का दौर चलता रहा। इससे मुख्य बाजार, स्टेशन रोड एवं गलियों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। यहां मुख्य डाकघर की दीवार ढह गई और पानी भर गया। महाजन कस्बे व गांवों में दोपहर करीब 4 बजे बारिश शुरू हो गई। कस्बे में करीब एक घण्टे तक बारिश होने से जगह-जगह पानी जमा हो गया। अरजनसर के बाजार में पानी भरने से दुकानदार परेशान रहे। छत्तरगढ़ व आरडी 507 हैड क्षेत्र में शाम तेज बारिश होने से काश्तकारों के चेहरे खिल गए। क्षेत्र के संसारदेसर, गौरीसर, महादेववाली गांवों के खेतों में पानी भर गया। मोमासर क्षेत्र में शाम 4 बजे करीब आधा घंटा हल्की बारिश हुई।

Published on:
20 Jul 2018 09:51 am