बीकानेर

सीआईआईई और वेटरनरी विश्वविद्यालय के बीच एमओयू

bikaner news- पशुधन के विकास को मिला बढ़ावा  
less than 1 minute read
Nov 07, 2019
MOU between CIIE and Veterinary University bikaner
सीआईआईई और वेटरनरी विश्वविद्यालय के बीच एमओयू

बीकानेर. वेटरनरी विश्वविद्यालय और सेन्टर फॉर इन्नोवेशन, इन्क्यूबेशन एण्ड एन्टरप्रेन्योरशिप ने एक करार (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत सरकार से मान्यता प्राप्त फाउन्डेशन और राजस्थान स्टार्टअप के साथ हुए इस करार से राज्य में कृषि-पशुधन के क्षेत्र में उद्यमिता विकास के कार्यों को नए आयाम मिल सकेंगे। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा और स्टार्टअप ओएसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिन्तन बख्शी ने इस करार पर हस्ताक्षर किए।

इससे राज्य में स्टार्टअप ओएसिस द्वारा राज्य के कृषि-पशुधन विकास के लिए वेटरनरी विश्वविद्यालय में उद्यमिता विकास शिविर का आयोजन करके चुनिंदा विद्यार्थियों, हितधारकों की व्यावसायिक कौशलता बढ़ाने और विश्रीय संसाधन जुटाने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस करार के तहत उद्यमिता विकास के लिए संयुक्त रूप से गतिविधियों में परियोजनाएं बनाकर कार्यशालाओं, गोष्ठियों और प्रशिक्षण द्वारा संसाधन विकसित करने का प्रयास भी करेगी। इस अवसर पर पी.जी.आई.वी.ई.आर. की कार्यकारी अधिष्ठाता प्रो. संजीता शर्मा, डॉ. धर्मसिंह मीणा, डॉ. गोविंद सहाय गौतम सहित सी.आई.आई.ई. स्टार्टअप ओएसिस के अधिकारी मौजूद थे।

Published on:
07 Nov 2019 06:45 am