बीकानेर

नगर निगम की साधारण सभा आज, पार्षदों में रोष होने से हंगामेदार होने की संभावना

नगर निगम में बुधवार को सुबह ११ बजे साधारण सभा की बैठक होगी।
2 min read
Municipal corporation bikaner
Municipal corporation bikaner

नगर निगम की साधारण सभा आज

बीकानेर. नगर निगम में बुधवार को सुबह ११ बजे साधारण सभा की बैठक होगी। इसमें सफाई कर्मचारियों के अतिरिक्त पद स्वीकृत करने, ठेके के कार्मिकों को प्राथमिकता देने, सेफ्टी टैंक एवं अग्नि दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को नियुक्ति देने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

उधर मंगलवार को कांग्रेस और बीजेपी के पार्षदों ने निगम की साधारण सभा को लेकर अगल-अलग स्थानों पर बैठकें कर रूपरेखा बनाई। बतााया जाता है कि बीजेपी के असंतुष्ट और कांग्रेस के वार्ड पार्षद की अनदेखी के विरोध में साधारण सभा हंगामेदार रह सकती है।

सफाईकर्मी भर्ती की लॉटरी २७ को
बीकानेर. सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया के लिए मंगलवार को लॉटरी की तारीख तय कर दी गई। प्रदेश में की जा रही २१ हजार १३६ पदों पर चल रही सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए २७ जून को जिला मुख्यालयों पर लॉटरी निकाली जाएगी। निदेशक एवं संयुक्त सचिव पवन अरोड़ा ने जारी किए आदेश में कहा कि पूर्व में लॉटरी प्रक्रिया २५ से २९ जून के मध्य सम्पन्न करवाना तय था। परन्तु अब इसमें संशोधन कर पूरे प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ २७ जून को लॉटरी निकाली जाएगी। पहले चरण में भूतपूर्व सैनिक, उत्कृष्ट खिलाड़ी एवं विकलांगों की लॉटरी निकाली जाएगी। उत्कृष्ट खिलाडि़यों एवं विकलांगों की लॉटरी के बाद वर्गवार आरक्षित सीटों की पुन: डिसप्ले किया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विभाग ने सॉफ्टवेयर तैयार किया है। जिसके माध्यम से लॉटरी को सक्षम अधिकारी निकालेंगे। जिन जिलों में नगरीय निकायों की संख्या अधिक होगी, वहां अगले दिन २८ जून को लॉटरी प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा।

पांच कक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी
बीकानेर. महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर ने मंगलवार को पांच परीक्षा परिणाम जारी किए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस खीचड़ ने बताया कि एमए पूर्वाद्ध एवं उत्तराद्र्ध दर्शनशास्त्र, राजस्थानी तथा एमएससी उत्तराद्र्ध भू-गर्भ विज्ञान के परीक्षा परिणाम जारी किए गए है। जो विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखे जा सकते है। पुनर्मूल्याकंन के इच्छुुक विद्यार्थी 15 दिवस में विवि की वेबसाइट पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।

Published on:
20 Jun 2018 09:35 am