बीकानेर

राष्ट्रीय रक्तदान दिवस आज, पीबीएम में लगेगा शिविर

राष्ट्रीय रक्तदान दिवस आज, पीबीएम में लगेगा शिविर
less than 1 minute read
Oct 01, 2019
National Blood Donation Day today, camp will be organized in PBM
राष्ट्रीय रक्तदान दिवस आज, पीबीएम में लगेगा शिविर

राष्ट्रीय रक्तदान दिवस आज, पीबीएम में लगेगा शिविर

बीकानेर. राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर पीबीएम अस्पताल के मेडिसिन ट्रांसफ्यूजन विभाग की ओर से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। विभागाध्यक्ष डॉ. देवराज आर्य ने बताया कि एक अक्टूबर को राष्ट्रीय रक्तदान दिवस मनाया जाता है। मंगलवार को पीबीएम के ब्लड बैंक परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।

10 हजार ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
डॉ. आर्य ने बताया कि इस साल अब तक रक्तदाताओं द्वारा २६ हजार ७०० यूनिट रक्तदान किया जा चुका है, जिसमें से १० हजार स्वैच्छिक रक्तदाता शामिल हैं। इसी प्रकार इस साल ८७ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए जा चुके हैं।

रक्तदाताओं का करेंगे सम्मान
डॉ. आर्य ने बताया कि रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन से अपील है कि वे जन्मदिन व शादी की सालगिरह पर रक्तदान करें। रक्तदान से किसी जिंदगी को बचाया जा सकता है।

Published on:
01 Oct 2019 06:52 am