बीकानेर

Navratri celebration 2018: देशनोक में आज से मेला शुरू, घर-घर होगी घट स्थापना

शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में मेला शुरू हो जाएगा।
less than 1 minute read
Navratri celebration
Navratri celebration

बीकानेर/देशनोक. शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही बुधवार को देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में मेला शुरू हो जाएगा। जो नवरात्रा के ९ दिन लगातार चलेगा। मेले में देशभर से श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचेंगे। मंदिर प्रबंधन कमेटी ने मेले की तैयारियों को मंगलवार शाम अंतिम रूप दिया।

करणी माता मंदिर में सुबह ४ बजे से ही दर्शनार्थियों की कतार लगनी शुरू हो जाएगी। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु देशनोक के लिए पैदल रवाना हो गए। वही अन्य राज्यों के श्रद्धालु भी देशनोक पहुंचकर होटल-धर्मशालाओं में ठहरे हुए है। पैदल यात्रियों के लिए सेवादार संस्थाओं ने बीकानेर से देशनोक के रास्ते में सेवा शिविर भी लगाए हैं। जहां भोजन, चाय-नाश्ता, चिकित्सा की सेवाएं प्रदान की जाएगी। नवरात्रा महोत्सव को लेकर मंदिर को रंगीन रोशनियों से सजाया गया है। मंदिर के बाहर भी दुकानें सज गई है।

यह रहेगा श्रेष्ठ मुहूर्त
पंचागकर्ता पंडित राजेन्द्र किराड़ू के अनुसार नवरात्रा के दिन सुबह 11:15 बजे से 12:15 बजे तक घट स्थापना का विशेष मुहूर्त है। इसके अलावा 10:35 से 12:25 व 12:40 से 1:45 बजे तक मुहूर्त श्रेष्ठ रहेगा। इस बार पहले दिन बुधवार को प्रतिपदा व द्वितिया तिथि एक साथ है। वहीं षष्ठी (६) तिथि दो दिन है।

Updated on:
10 Oct 2018 08:36 am
Published on:
10 Oct 2018 08:36 am