बीकानेर

नहीं मिली शिलान्यास की अनुमति, ‘सूर्य पूजाÓ कर काम चलाया

एसपी मेडिकल कॉलेज: तीन करोड़ 68 लाख की लागत आएगी   चुनावों की आहट सुन आनन-फानन में किया रूफटॉप सोलर प्लांट का श्रीगणेश
2 min read
Mar 09, 2019
No permission for foundation stone, 'Sun worship'
नहीं मिली शिलान्यास की अनुमति, 'सूर्य पूजाÓ कर काम चलाया

बीकानेर . एसपी मेडिकल कॉलेज में तीन करोड़ ६८ लाख की लागत से लगने वाले रूफटॉप सोलर प्लांट में राजनीति स्पष्ट दिखाई दे रही है। एक तरफ केन्द्र सरकार इस प्लांट को शीघ्र चालू कराना चाह रही है वहीं राज्य सरकार इसमें नए-नए बहानों से रोड़े अटका रही है। रूफटॉप प्लांट के शिलान्याय की अनुमति नहीं मिलते देख शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सूर्य पूजा कर इसका श्रीगणेश कर दिया। शुक्रवार को एसपी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरपी अग्रवाल अवकाश पर थे तभी जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक सीएसआर इंचार्ज नामदेव कदम बीकानेर दौरे पर आ गए। इसका केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने फायदा उठाते हुए प्लांट के कार्य को आनन-फानन में शुरू करने का कार्यक्रम तय किया। रूफटॉप सोलर प्लांट को लेकर चर्चा है कि प्रदेश सरकार प्लांट का श्रेय लेने व भाजपा सरकार को श्रेय न लेने देने के चलते प्लांट के शिलान्यस में बहाने कर रोड़े अटकाए जा रहे थे। कभी एनओसी न मिलने की बात तो कभी कंपनी की राशि जमा नहीं होने के बहाने किए जा रहे थे, जबकि कंपनी ने लागत की पहली किस्त ९१ लाख रुपए भी मेडिकल कॉलेज को सौंप दिए थे।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज की छत पर सोलर प्लांट की स्थापना जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत करवाई जाएगी। पांच सौ मेगावाट के इस सोलर प्लांट पर तीन करोड़ ६८ लाख रूपए खर्च किए जाएंगे। सोलर प्लांट की स्थापना को लेकर शुक्रवार को जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक सीएसआर इंचार्ज नामदेव कदम, वरिष्ठ प्रबंधक प्रकाश कुमार ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ रूफटॉप सोलर प्लांट की जगह का निरीक्षण किया और उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सूर्य भगवान की पूजा अर्चना की। इस दौरान भाजपा शहर जिला अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, डॉ. बेगाराम बाना, नवरतन सिंह सिसोदिया, रमजान अब्बासी, बाबूलाल गहलोत, अशोक प्रजापत, अरुण जैन, शिवप्रसाद रंगा, विनोद धवल आदि उपस्थित थे।

Published on:
09 Mar 2019 01:53 pm