बीकानेर

सीएलजी बैठक- बेतरतीब यातायात तथा अवैध शराब बिक्री का उठा मुद्दा

bikaner news- सीएलजी बैठक- बेतरतीब यातायात तथा अवैध शराब बिक्री का उठा मुद्दा
less than 1 minute read
Oct 20, 2019
organized CLG meeting at lunkaransar bikaner
सीएलजी बैठक- बेतरतीब यातायात तथा अवैध शराब बिक्री का उठा मुद्दा

सीएलजी बैठक- बेतरतीब यातायात तथा अवैध शराब बिक्री का उठा मुद्दा

लूणकरनसर. यहां नई अनाज मण्डी के व्यापार मण्डल भवन में शनिवार को हुई पुलिस समन्वय समिति (सीएलजी) की बैठक में पुलिस की लचर कार्यप्रणाली को लेकर लोगों ने रोष जताया। कस्बे में सरेआम चल रहे जुआ-सट्टा, कालू रोड़ स्टेट हाइवे-६ व मुख्य बाजार की बेतरतीब यातायात व्यवस्था, सड़क पर अवैध अतिक्रमण, हर जगह बिक रही अवैध शराब व आए दिन हो रही चोरीं समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर जनप्रतिनिधियों व सदस्यों ने थानाधिकारी वीरेन्द्रपाल बिश्नोई को खरी-खरी सुनाई।

इस मौके पर सीआइ बिश्नोई लोगों से अपने प्रतिष्ठानों पर केवल सीसीटीवी लगाने की दुहाई देते रहे। बैठक में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष जुगलकिशोर बोथरा, भाजपा जिला कोर कमेटी के सदस्य सांवतराम पचार, व्यापार मण्डल उपाध्यक्ष हनुमान गोदारा, चूनाराम कालेरा, लूणकरनसर उप सरपंच सुरभि राखेचा, गोटा एशोसिएशन अध्यक्ष हरीराम लेघा, जिला सीएलजी सदस्य दीनदयाल मुद्गल, व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष राजाराम बेनीवाल, अल्ताफ हुसैन, काशीराम मिस्त्री समेत कई लोग मौजूद थे।

Published on:
20 Oct 2019 06:19 am