बीकानेर

पाकिस्तानी हसीना के जाल में फंसा राजस्थान का अशोक बन गया अबूबकर, हिंदू नेता की हत्या के लिए ली 1 करोड़ की सुपारी

सोशल मीडिया के जरिए उसकी पाकिस्तान की करीब दस युवतियों इकरा रियाज, रमोना, अलीना, हाफिजा, अदीना, ताहिरा, माहि, हनिया, यमीमा, मंतसा, फरहीन के साथ दोस्ती हुई। वह उनके साथ चैटिंग करता था। इसके अलावा भी वह पाकिस्तान के कई लोगों के संपर्क में था।

3 min read
May 25, 2024

Rajasthan Honey Trap: हिन्दू संगठनों के नेताओं की हत्या का षड्यंत्र रचने के मामले में सूरत क्राइम ब्रांच ने बीकानेर से पकड़े गए अशोक उर्फ अबूबकर को अदालत में पेशकर सात दिन के रिमांड पर लिया है। क्राइम ब्रांच की मानें, तो बीकानेर के विश्वकर्मा गेट इलाके में रहने वाला अशोक सुथार (27) ने कला संकाय में स्नातक किया है। पढ़ाई के बाद उसने बीकानेर में एचआर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट खोला था, जहां वह छात्रों को टाइपिंग सिखाता था। दो साल पूर्व दिल्ली में उसे ग्राफिक डिजाइनर की नौकरी मिली। उसी दौरान वह पाकिस्तान के तारीक जमाल और जाकिर नाईक के वीडियो देखकर इस्लाम की तरफ आकर्षित हुआ।

सोशल मीडिया के जरिए उसकी पाकिस्तान की करीब दस युवतियों इकरा रियाज, रमोना, अलीना, हाफिजा, अदीना, ताहिरा, माहि, हनिया, यमीमा, मंतसा, फरहीन के साथ दोस्ती हुई। वह उनके साथ चैटिंग करता था। इसके अलावा भी वह पाकिस्तान के कई लोगों के संपर्क में था। उनमें से एक डोगर से उसने अपने लिए काम मांगा। इस पर डोगर ने उसे मौलवी सुहैल का नबर दिया। सुहैल ने उसे एक करोड़ रुपए में हिन्दू नेता उपदेश राणा की हत्या की सुपारी दी। दोनों के बीच मौलवी के वॉट्सएप नबर पर चैटिंग भी हुई थी। मौलवी ने उसे उपदेश राणा का फोटो भेजा था। उसके बाद अशोक इसे अंजाम देने के लिए मौलवी से संपर्क करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन संपर्क नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें

Nautapa 2024: 9 दिनों के लिए नौतपा का 3rd डिग्री टॉर्चर शुरू, ये दिन होंगे सबसे गर्म

क्राइम ब्रांच अशोक के अन्य संपर्कों के बारे में पूछताछ में जुटी है। क्राइम ब्रांच ने उपदेश राणा की हत्या की साजिश के आरोप में मौलवी सुहैल को गिरतार किया था। उसके बाद बिहार से मोहमद अली व महाराष्ट्र से शकील को गिरतार किया था। इनसे पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के बीकानेर से अशोक सुथार उर्फ अबूबकर को पकड़ा।

ऐसे बना अशोक से अबूबकर

ऑनलाइन चैटिंग के दौरान इकरा रिजाय के साथ उसके प्रेम संबंध बन गए। इकरा ने उससे शादी के लिए इस्लाम धर्म अंगीकार करने की शर्त रखी। इस पर उसने हाफिजा टीचर से ऑनलाइन कुरान के बारे में जाना और पाकिस्तान के मुती जमशेद से संपर्क कर ऑनलाइन इस्लाम धर्म अपनाया। जमशेद ने उसे 22- 25 बार कलमा पढ़वाया और फिर उसे अशोक की जगह मोहमद अबूबकर कादरी के रूप में इस्लामी नाम दिया गया।

आम लोग भी हैं पाकिस्तानी हसीनाओं के निशाने पर!

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई व उसके बनाए आतंकी संगठनों से जुड़ी हसीनाओं के निशाने पर आम लोग भी हैं। वे सेना व महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों के साथ आम लोगों को भी सोशल मीडिया के जरिए हनीट्रैप में फंसा रहे हैं। सूरत क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक के.आई. मोदी की मानें, तो बीकानेर से पकड़े गए अशोक उर्फ अबूबकर के मामले में कुछ ऐसा ही सामने आया है। वह भी इकरा इकरा के प्रेमजाल में फंसा। इकरा ने भावनात्मक रूप से उस पर काबू पाने के बाद उसे शादी का प्रस्ताव दिया। साथ ही धर्म परिवर्तन की शर्त रखी। ब्रेन वॉश की पूरी प्रक्रिया के दौरान इकरा लगातार उसके संपर्क में रही। जब वह अबूबकर बन गया, तो उसे हिन्दू नेताओं की हत्या की साजिश में शामिल किया गया। अबूबकर ने उपदेश राणा की हत्या के लिए उसे एक करोड़ रुपए देने की बात की थी। इन रुपयों का उपयोग कर वह इकरा तक पहुंचकर उससे शादी करने के सपने देख रहा था।

ऐसे पहचानें…

यदि आपको सोशल मीडिया पर ऐसी किसी हसीना की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिले तो इग्नोर करें। उसकी प्रोफाइल फोटो आमतौर पर अटपटी होती है। वह कुछ ज्यादा ही निकटता दिखाए, तो यह हनीट्रैप हो सकता है। उसके फोटोग्रास को इंटरनेट पर विभिन्न तरिकों से क्रॉस चैक किया जा सकता है। इसके लिए सेना व प्रशासन द्वारा एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी है। यदि ऐसे किसी जाल में फंस जाए तो बिना डरे शिकायत करें।

Published on:
25 May 2024 02:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर