मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि हवा में नमी की वजह से उमस और फिर बारिश की स्थिति बनी। उन्होंने बताया कि शनिवार से नौतपा की भी शुरुआत हो रही है। इस दौरान तापमान में इजाफा संभव है। हालांकि तब भी बारिश की स्थिति शाम के वक्त बन सकती है। नौतपा इस बार 25 जून को शुरू हो रहा है जो कि 3 जून तक जारी रहेगा।