बीकानेर

नोखा में ही खोला जाएगा अतिरिक्त मूंगफली खरीद केंद्र

नोखा क्रय-विक्रय सहकारी समिति के संचालक मंडल ने लिया निर्णय  
less than 1 minute read
Nov 23, 2019
peanut buying center will be opened in Nokha bikaner
नोखा में ही खोला जाएगा अतिरिक्त मूंगफली खरीद केंद्र

नोखा. नोखा क्रय विक्रय सहकारी समिति के संचालक मंडल की शुक्रवार को समिति कार्यालय में अध्यक्ष जेठाराम गोदारा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंगफली व मूंग खरीद के लिए जसरासर में अतिरिक्त खरीद केंद्र खोलने पर चर्चा की गई और अतिरिक्त खरीद केंद्र नोखा में ही खोलने का निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष गोदारा ने कहा कि नोखा क्षेत्र के किसानों ने समर्थन मूल्य पर मूंगफली व मूंग की तुलाई कराने के लिए पहले ही ऑनलाइ पंजीयन करा दिया था और नोखा खरीद केंद्र पर फसलों की तुलाई भी चल रही है। सरकार ने अतिरिक्त खरीद केंद्र खोलने की घोषणा बाद में की है।

ऐसे में कौनसे गांवों के किसान कहां पर अपनी फसल की तुलाई कराए, इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी है। समिति अध्यक्ष सहित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि समर्थन मूल्य पर मूंगफली व मूंग की खरीद के लिए इस साल दोनों खरीद केंद्र नोखा में ही बनाए जाए, ताकि खरीद केंद्रों पर गतिरोध होने पर उसे तत्काल समाप्त किया जा सके। अगले साल जसरासर क्षेत्र के किसानों की फसल खरीदी के लिए अलग से खरीद केंद्र बनाया जाए और उस क्षेत्र के किसानों का फसल पंजीयन भी जसरासर के नाम से किया जाए। बैठक में सदस्य अक्षय सिंह राठौड़, गणपतराम बिश्नोई, भागचंद, गंगाबिशन, धूड़ाराम आदि मौजूद थे।

Published on:
23 Nov 2019 06:09 am