बीकानेर

बीकानेर में विश्व के देशों से पांच गुणा अधिक पोटाश : मेघवाल

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने लिथियम के भंडार के भी दिए संकेत  
less than 1 minute read
Dec 02, 2019
बीकानेर में विश्व के देशों से पांच गुणा अधिक पोटाश : मेघवाल
बीकानेर में विश्व के देशों से पांच गुणा अधिक पोटाश : मेघवाल

बीकानेर. केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि बीकानेर जिले में पोटाश, सोडियम और लिथियम के प्रचुर भण्डार हैं। इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए कई बड़ी कम्पनियां रुचि दिखा रही हैं। आने वाले समय में इस क्षेत्र में निवेश होगा और जिले में बड़ी मात्रा में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। मंत्री मेघवाल ने रविवार को बीकानेर में पत्रकारों से कहा कि संसार में जितना पोटाश है, उससे पांच गुणा अधिक पोटाश के भण्डार बीकानेर जिले में है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बीकानेर सोलर हब, माइनिंग हब, सिरेमिक हब, फर्टिलाइजर हब और केमिकल हब के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।

बैट्री में उपयोग होता है लिथियम का
मंत्री मेघवाल ने कहा कि बीकानेर जिले में सिलिका और मिनरल्स के भी प्रचुर भण्डार हैं। विश्व के तीन देश ब्राजील, पेरू और अर्जेन्टीना में लिथियम बड़ी मात्रा में निकलता है। अब बीकानेर में लिथियम के भण्डार होने की जानकारी मिली है। लिथियम का उपयोग इलेक्ट्रिक वाहनों में काम आने वाली बैट्री में होता है। आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का होगा, एेसे में लिथियम की बड़ी मात्रा कीआवश्यकता होगी। अभी इलेक्ट्रिक वाहनों की बैट्री के लिए लिथियम इम्पोर्ट हो रहा है।

Published on:
02 Dec 2019 06:06 am