बीकानेर

रेलवे ने इतनी ट्रेनों में बढ़ाए स्थायी कोच

लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रबंधन ने कोच की स्थायी व अस्थाई बढ़ोत्तरी की है।
2 min read
Railway has increased the number of trains in a permanent coach
रेलवे ने इतनी ट्रेनों में बढ़ाए स्थायी कोच

बीकानेर . लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रबंधन ने कोच की स्थायी व अस्थाई बढ़ोत्तरी की है।
वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक जितेन्द्र मीणा ने बताया कि श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस में 01 फरवरी से 01 थर्ड एसी कोच, श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस में श्रीगंगानगर से 02 फरवरी से एवं दिल्ली से 03 फरवरी से 01 थर्ड एसी कोच, दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस में 02 से दिल्ली एवं 03 फरवरी से फाजिल्का से 01 थर्ड एसी, बीकानेर-दादर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस में बीकानेर से 02 फरवरी से एवं दादर से 03 फरवरी से 01 थर्ड एसी कोच, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में बीकानेर से 01 फरवरी एवं बांद्रा से ०२ फरवरी से एक थर्ड एसी कोच, बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस में बीकानेर से 03 फरवरी से एवं पुरी से 06 फरवरी को 01 थर्ड एसी कोच, बीकानेर-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस में बीकानेर से 07 फरवरी से एवं कोलकाता से 08 फरवरी से 01 थर्ड एसी कोच, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस में बीकानेर से 04 फरवरी से एवं बान्द्रा टर्मिनस से 05 फरवरी से 01 थर्ड एसी कोच, हिसार-कोयम्बटूर एक्सप्रेस में हिसार से 07 फरवरी से एवं कोयम्बटूर से 09 फरवरी से 01 थर्ड एसी कोच, बीकानेर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस में बीकानेर से 01 फरवरी को एवं दिल्ली सराय से 03 फरवरी से 01 थर्ड एसी कोच, लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस में लालगढ़ से 01 फरवरी से एवं जैसलमेर से 03 फरवरी से 01 थर्ड एसी कोच, जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस में 01 फरवरी से एवं जयपुर से 02 फरवरी से 01 थर्ड एसी कोच की स्थायी बढ़ोत्तरी की गई है।

इन ट्रेनों में अस्थायी कोच
बीकानेर मंडल की दो ट्रेनों में अस्थायी कोच लगाए गए हैं। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक ने बताया कि बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस में बीकानेर से 31 जनवरी को एवं दिल्ली सराय से 02 फरवरी को 01 फस्र्ट एसी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली सराय-भगत की कोठी एक्सप्रेस में दिल्लीसराय से 0१ फरवरी को एवं भगत की कोठी से 02 फरवरी को 01 फस्र्ट एसी कोच की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।

Published on:
30 Jan 2019 11:51 am