बीकानेर

राजस्थान में खुलेंगे 50 प्राथमिक स्कूल, सीएम भजनलाल की घोषणा के बाद हरकत में शिक्षा विभाग

Rajasthan News : राजस्थान के वित्त एवं विनियोग विधेयक चर्चा में मुख्यमंत्री की ओर से राज्य में 50 नए प्राथमिक विद्यालय खोलने की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2025, 1:31 PM IST
Rajasthan 50 Primary Schools will Open CM Bhajanlal Announcement Education Department in Action
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा

Rajasthan News : राजस्थान के वित्त एवं विनियोग विधेयक चर्चा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से राज्य में 50 नए प्राथमिक विद्यालय खोलने की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) ने सभी प्रारंभिक शिक्षा के जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालयों को पत्र भेजा है, जिसमें उनके जिले में खोले जाने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय के स्थानों की सूची भेजते हुए प्रस्ताव मांगे हैं।

जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश

जिला शिक्षा अधिकारियों को नए प्राथमिक विद्यालय खोलने के लिए भेजे गए दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। इन प्रस्तावों में जिन स्थानों पर नए प्राथमिक विद्यालय खोले जाने हैं, वहां 6 से 11 वर्ष की आयु के बच्चों की संख्या, स्थान तथा राजस्व ग्राम का नाम हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी लिखने को कहा है। जिन स्थानों पर नए विद्यालय खोले जाने हैं, वे 41 जिलों के अनुसार होंगे।

Updated on:
22 Mar 2025, 1:31 PM IST
Published on: