
Jaipur News : राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रावासों में सुरक्षा और निगरानी के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। महाराजा कॉलेज के गोखले हॉस्टल में हुई एक घटना ने कॉलेज और विश्वविद्यालय के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी। हाल ही में महाराजा कॉलेज के गोखले हॉस्टल में नियमों के विपरीत एक छात्रा को पूरी रात हॉस्टल में ठहराया गया। जब इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया तो यूनिवर्सिटी प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने आनन-फानन में जांच कमेटी का गठन कर पूरे मामले को दबाने की कोशिश शुरू कर दी है। पांच दिन बीतने के बाद भी कॉलेज और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभी तक इस मामले में कार्रवाई नहीं की है।
पिछले दिनों राजस्थान यूनिवर्सिटी के गोखले हॉस्टल में एक छात्रा नियमों के विपरीत पहुंच गई। छात्रा बिना अनुमति गोखले हॉस्टल में रही। हॉस्टल से निकलते समय जब वार्डन को इसकी जानकारी मिली तो छात्रा को हॉस्टल लेकर पहुंचे छात्र से पूछताछ की गई। छात्र ने बताया कि उसकी दोस्त है।
यूनिवर्सिटी के छात्र ने हॉस्टल वार्डन को बताया कि मेरे पैर में लगी हुई थी। इसलिए महिला मित्र रात को हॉस्टल में मिलने आई थी। वह मुझे पिछले 2 साल से जानती है। लेकिन देर रात होने के कारण यहां से नहीं निकल पाई। इधर, कुलपति से लेकर कॉलेज के प्रिंसिपल ने मामले को लेकर एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन भी किया है।
हॉस्टल में एक छात्रा के मामले में 5 दिन पहले कमेटी बना दी है। वीडियो वायरल अभी हुआ है। कमेटी 10 दिन में इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।
प्रो. जेपी सिंह, प्रिंसिपल, महाराजा कॉलेज
Updated on:
22 Mar 2025 07:38 am
Published on:
22 Mar 2025 07:38 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
