28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

553 डीडीसी हैल्पर्स के पद स्वीकृत

जयपुर

•

image

Vikas Jain

•

Feb 01, 2026

sms hospital

file photo

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दवा वितरण केन्द्रों (डीडीसी) पर 553 डीडीसी हैल्पर्स को संविदा पर सेवाएं लेने की स्वीकृति जारी कर दी गई है। इसके आदेश निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने जारी किए।

प्रदेशभर के राजकीय चिकित्सा संस्थानों में दवा वितरण केन्द्रों पर लगातार बढ़ रहे रोगी भार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सेवारत फार्मासिस्ट लंबे समय से डीडीसी पर सहायक कर्मियों की कमी को लेकर मांग उठा रहे थे। उनका कहना था कि सीमित स्टाफ के कारण बढ़ते रोगी भार को संभालना मुश्किल हो रहा है। विभाग के इस फैसले को फार्मासिस्ट संवर्ग की बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।