बीकानेर

कोल्ड स्टोर पर छापा मारा , एक हजार से अधिक टिन मावा नष्ट कराया

bikaner news- त्योहारी सीजन को लेकर शहर में बड़ी मात्रा में खराब मावा पहुंच रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर करीब एक हजार से अधिक टिन मावा को जब्त कर नष्ट कराया।
less than 1 minute read
rajasthan bikaner news synthetic mawa seized
कोल्ड स्टोर पर छापा मारा , एक हजार से अधिक टिन मावा नष्ट कराया

बीकानेर. त्योहारी सीजन को लेकर शहर में बड़ी मात्रा में खराब मावा पहुंच रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर करीब एक हजार से अधिक टिन मावा को जब्त कर नष्ट कराया। पुरानी गजनेर रोड स्थित एक कोल्ड स्टोर में छापेमारी कर यहां रखे गए खराब मावे को जब्त किया। सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि लगभग 17 से 18 टन मावे को जब्त कर नष्ट करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि जरिए मुखबिर कोल्ड स्टोर में खराब मावा होने की जानकारी मिलने पर दल गठित कर कार्रवाई की गई।

पत्रिका की खबर से चेता स्वास्थ्य विभाग
'नोखा नकली घी का गढ़, बीकानेर से नकली मावे की आपूर्ति' शीर्षक से सोमवार को खबर प्रकाशित कर जिले में नकली मावे और घी के चल रहे कारोबार की ओर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकृर्षित किया था। खबर में दूध की खपत, मावे की आपूर्ति व मावा व नकली दूध बनाने पर विस्तार से जानकारी दी थी।

Published on:
07 Oct 2019 07:22 pm