बीकानेर

चुनाव ड्यूटी से इनकार करने पर नोटिस जारी

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने नोखा तहसील के बुधरों की ढाणी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रबोधक धन्नेसिंह परिहार को चुनाव ड्यूटी लेने से इनकार करने पर नोटिस जारी किया है, साथ ही छह नवम्बर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है।
less than 1 minute read
Feature image

बीकानेर. जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने नोखा तहसील के बुधरों की ढाणी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रबोधक धन्नेसिंह परिहार को चुनाव ड्यूटी लेने से इनकार करने पर नोटिस जारी किया है, साथ ही छह नवम्बर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने उपस्थित नहीं होने की स्थिति में एकतरफा कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

जारी नोटिस में बताया कि प्रबोधक धन्नेसिंह को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कार्मिक को पीओ-2 नियुक्त किया गया था। कार्मिक द्वारा 3 नवंबर को पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बीकानेर में प्रथम प्रशिक्षण लिया जाना था लेकिन कार्मिक ने उक्त आदेश को लेने से इनकार कर दिया गया।

इस बारे में सहायक पंजीयन अधिकारी नोखा द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर सूचना दी गई। नोटिस में बताया कि निर्वाचन कत्र्तव्यों की पालना नहीं करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 134 के प्रावधान के अनुसार संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। इसके लिए कार्मिक को दंडित करने का प्रावधान है।

इन्हें दी गई प्रतिलिपि
कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से उक्त नोटिस की प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं कार्रवाई के लिए निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक, सहायक निर्वाचन अधिकारी नोखा, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नोखा, पीईईओ राजकीय उच्च
माध्यमिक विद्यालय सलूण्डिया नोखा तथा संस्था प्रधान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रोहिड़ा गाला बुधरों की ढाणी नोखा को दी गई है।

Updated on:
05 Nov 2018 10:04 am
Published on:
05 Nov 2018 10:04 am