बीकानेर

यहां कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साध रही ये पार्टी

मूंडसर. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, माक्र्सवादी, माकपा के विधानसभा क्षेत्र लूणकरणसर में जारी किसान परिवर्तन यात्रा रविवार को मुंडसर, सुरतसिंहपूरा, रामसरा, किलचु पहुंची। माकपा के लालचंद भादू ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा की एक जैसी पार्टी हैं।
2 min read
Oct 08, 2018
Rajasthan ka ran
Rajasthan ka ran


मूंडसर. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, माक्र्सवादी, माकपा के विधानसभा क्षेत्र लूणकरणसर में जारी किसान परिवर्तन यात्रा रविवार को मुंडसर, सुरतसिंहपूरा, रामसरा, किलचु पहुंची। माकपा के लालचंद भादू ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा की एक जैसी पार्टी हैं।

किसान सभा के जिलाध्यक्ष कामरेड गिरधारी महिया ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार की तरह ही इस बार बीजेपी सरकार ने भी किसानों पर गोलियां व लाठियां बरसाई हैं जो कि किसान इसका हिसाब इस चुनाव में पूरा करेगा। सभा को मुखराम गोदारा, एसएफआई जिला सचिव मुकेश सिद्ध, धर्मवीर गोदारा, राजू मुंड, रामप्रताप मेघवाल, भरत कंस्वा, रामनिवास मुंड आदि ने भी संबोधित किया।

सामाजिक कुरीतियों को मिटाने पर चर्चा
श्रीडूंगरगढ़. यहां नायक सेवा समिति की बैठक समाज के नव निर्माणाधीन भवन में रविवार को हुई। इसमें समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने व समाज में शिक्षा पर जोर देने पर चर्चा हुई। समाज के सहीराम, मूलाराम, प्रेम नायक, गोपालरााम व एडवोकेट रामलाल नायक, शंकर नायक आदि ने अपने विचार रखे। इस तहसील क्षेत्र के अनेक गांवों से समाज के लोगों ने भाग लिया। आगन्तुक लोगों ने समाज में नशाखोरी, दहेज प्रथा, मृत्यु भोज नहीं कर समाज को शिक्षित करने पर बल दिया। बैठक की अध्यक्षता केशूराम गार्ड ने की। समिति अध्यक्ष मोनीराम नायक ने आगन्तुकों का आभार जताया।

श्रीकरणी आवास योजना में दिया मकान
देशनोक. कस्बे में पिछले 3 माह से प्रत्येक रविवार को एक आवास बनाकर दिए जाने वाली श्रीकरणी आवास योजना के अंतर्गत रविवार को इंदिरा कॉलोनी वार्ड नंबर एक में रामेश्वर पुत्र मोहनराम मेघवाल को आवास दिया गया। समिति के संयोजक ओम प्रकाश मूंधड़ा ने बताया कि यह इस योजना का दसवां आवास था जो गोपीकिशनजी राठी परिवार देशनोक के 41 सदस्यों द्वारा अर्थ सहयोग से बनाकर दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल दास राठी ने कहा कि अगर भगवान ने आपको कुछ दिया है तो आप दीन दुखियों की सेवा करो। अशोक कुमार मूंधड़ा ने कहा कि आगामी नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिदिन एक आवास बनाकर दिया जाएगा। आगे के 11 आवासों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर मुरलीराम ने योजना के बारे में बताया तथा राजेन्द्र कुमार उपाध्याय ने लाभार्थी के परिवार को मां करणी का चित्र भेंट किया। इस मौके पर कोलकाता निवासी श्याम सुंदर मूंधड़ा, नोखा के सतीश झंवर, गोपालदास मूंधड़ा, प्रकाश स्वामी, जगदीश दान, जगदीश चौहान, करणी देव, निर्मला देवी मूंधड़ा, सरिता मूंधड़ा, विमला देवी सहित लोग उपस्थित थे।

Published on:
08 Oct 2018 09:46 am