बीकानेर

हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगे बीकानेर के संदीप

बीकानेर. ताज होटल पर आतंकवादी हमले पर बनी हॉलीवुड फिल्म 'होटल मुम्बईÓ में बीकानेर के संदीेप भोजक अभिनय करते नजर आएंगे।
less than 1 minute read
Sandeep will be seen in Hollywood movies
हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगे बीकानेर के संदीप

बीकानेर. ताज होटल पर आतंकवादी हमले पर बनी हॉलीवुड फिल्म 'होटल मुम्बईÓ में बीकानेर के संदीेप भोजक अभिनय करते नजर आएंगे। ऑस्टेलिया के एंथनी मार्स के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का अभी ट्रेलर रिलीज हुआ है। यह फिल्म वर्ष 2019 में रिलीज होगी। इससे पहले यह मूवी कई फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की जा चुकी है, जहां इसे बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है।

इस फिल्म की शूटिंग भारत और ऑस्ट्रेलिया में हुई है। मुंबई में ताज होटल का सेट बनाया गया, जिसमें लगभग पूरी शूटिंग हुई। फिल्म में बीकानेर के संदीप भोजक डोरमैन का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा अनुपम खेर सेफ मैनेजर बने हैं और स्लमडॉग मिलेनियर में हीरो रहे देव पटेल इसमें वेटर बने हैं। इसमें कई बॉलीवुड और हॉलीवुड के कलाकार किरदार निभा रहे हैं।

फिल्मी गीतों पर कार्यक्रम २१ को
बीकानेर. रफी कला केन्द्र की ओर से फिल्मी गीतों पर आधारित कार्यक्रम 'महफिल ए तरन्नुमÓ २१ दिसम्बर को रखा गया है। कार्यक्रम संयोजक शेख सलीम ने बताया कि इसमें मुख्य अतिथि रंगकर्मी अर्जुनङ्क्षसह चौहान होंगे।

Published on:
13 Dec 2018 11:52 am