बीकानेर

शिक्षा के साथ राजनीतिक चेतना भी जरूरी: महिया

एसएफआई सम्मेलन: नोखा तहसील के राहड़ अध्यक्ष व भादू बने सचिव
less than 1 minute read
Dec 10, 2019
शिक्षा के साथ राजनीतिक चेतना भी जरूरी: महिया
शिक्षा के साथ राजनीतिक चेतना भी जरूरी: महिया

एसएफआई सम्मेलन: नोखा तहसील के राहड़ अध्यक्ष व भादू बने सचिव

नोखा. एसएफआई का पांचवां तहसील स्तरीय सम्मेलन सोमवार को बिश्नोई धर्मशाला में हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी महिया ने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थानों का सरकार निजीकरण कर रही है। सस्ती शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को एकजुटता के साथ लामबंद होना होगा। विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ राजनीतिक चेतना होना भी जरूरी है। मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष कैलाश बेनीवाल ने कहा कि एसएफआई शहीद भगतसिंह के विचारों को आत्मसात करने वाला स्वतंत्र छात्र संगठन है।

उन्होंने सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने की बात कही। जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिद्ध ने भी विचार रखे। सम्मेलन में 15 सदस्यीय तहसील कमेटी का गठन किया गया। इसमें तहसील अध्यक्ष सुनील राहड़ और सचिव मनीष भादू चुने गए। साथ ही उपाध्यक्ष रामचंद्र खीचड़, पवन मंडा, संयुक्त सचिव मनोज मंडा, मनीष बिश्नोई, सोशल मीडिया प्रभारी सुभाष गोदारा को बनाया गया। सम्मेलन एसएफआई के पदाधिकारी, सदस्यों सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।

Published on:
10 Dec 2019 06:24 am