बीकानेर

पूनरासर में दो दिवसीय शरद पूर्णिमा मेला 12 से

bikaner news- पूनरासर धाम में दो दिवसीय शरद पूर्णिमा मेला महोत्सव 12 अक्टूबर से शुरू होगा। पुजारी ट्रस्ट के मंत्री निर्मल बोथरा ने बताया कि शनिवार को मेला शुरू होगा।
less than 1 minute read
Oct 09, 2019
sharad Purnima fair in punrasar hanuman mandir
पूनरासर में दो दिवसीय शरद पूर्णिमा मेला 12 से

सूडसर. पूनरासर धाम में दो दिवसीय शरद पूर्णिमा मेला महोत्सव 12 अक्टूबर से शुरू होगा। पुजारी ट्रस्ट के मंत्री निर्मल बोथरा ने बताया कि शनिवार को मेला शुरू होगा। अगले दिन रविवार को बाबा की विशेष ज्योत व पूजा अर्चना होगी। मेले में बाहर से आए श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए जयराम धर्मशाला में विशेष व्यवस्था की गई है।

मंदिर में दो दिन बाबा का भंडारा चलेगा। गंगाजल कांसनिया चेरिटेबल ट्रस्ट बेंगलूरू के व्यवस्थापक बजरंगलाल शर्मा ने बताया कि शनिवार रात सावित्री भवन के सामने जागरण होगा। रविवार तड़के निज मंदिर में पूजा अर्चना कर सवामणी प्रसाद का भोग लगाया जाएगा।


सूडसर हनुमान मेले में ग्यारह क्विंटल खीर की महाप्रसादी होगी

उधर, सूडसर गांव के मनसापूर्ण हनुमानजी मंदिर में भी 13 अक्टूबर को बाबा को मेला भरेगा। शनिवार को मंदिर में राममचरितमानस के अखंड पाठ शुरू होंगे। रविवार को पुजारी रामचंद्र स्वामी परिवार की ओर से बाबा की विशेष ज्योत, पूजा अर्चना व महाआरती की जाएगी।

रात्रि को मंदिर में जागरण लगेगा। इसके बाद बाबा को विशेष खीर प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। पुजारी परिवार की ओर से इस बार मेले में ११ क्विंटल विशेष खीर का प्रसाद तैयार किया जा रहा है।

Published on:
09 Oct 2019 06:40 am