बीकानेर

दो बंद घरों में चोरी, सामान पार

bikaner news- मोहल्लेवासियों ने चोरों को पकडऩे की मांग की  
less than 1 minute read
Oct 05, 2019
theft in two closed houses khajuwala bikaner
दो बंद घरों में चोरी, सामान पार

खाजूवाला. मण्डी में आए दिन चोरी की वारदातें हो रही है। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने पर चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। गुरुवार रात्रि को भी अज्ञात चोरों ने दो बंद घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिय और सामान चोरी कर फरार हो गए।मंडी के वार्ड नंबर एक में गुरुवार रात को दो बन्द घरों को चोरों ने निशाना बनाया हैं। शुक्रवार सुबह मकान के दरवाजे खुले व मकान के भीतर कमरों के ताले टूटे होने के साथ सामान बिखरा पड़ा देखकर ग्रामीणों ने मकान मालिक व पुलिस को सूचना दी।

चोरी की रिपोर्ट मकान मालिक के आने के बाद ही दर्ज करवाई जाएगी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या एक निवासी हंसराज रेगर व चंपालाल किसी काम से बाहर गए थे। हंसराज का घर पिछले 6 माह और चंपालाल का मकान एक दिन से बन्द था। चोरी की घटना के बाद मोहल्ले के लोग सीआई विक्रम चौहान से मिले और चोरो को गिरफ्तार करने की मांग की।

Published on:
05 Oct 2019 06:06 am