कुछ लोग अवैध रूप से निजी शिक्षण संस्था संचालित कर रहे
राववाला क्षेत्र में लाखों की लागत से बने सरकारी भवनों का कोई धणीधोरी नही है।
ग्राम पंचायत राववाला के बरसलपुर व भूरासर क्षेत्र में सरकार द्वारा विद्यालयों को नजदीक के स्कूलों में मर्ज करने के बाद कुछ लोग अवैध रूप से निजी शिक्षण संस्था संचालित कर रहे हैं।
बरसलपुर ब्रांच की 129 आरडी स्थित सरकारी विद्यालय में भी अवैध रूप से निजी विद्यालय संचालित हो रहा है।
ग्रामीण श्रवण, सुभाष बिश्नोई वग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में सरकारी अध्यापक नहीं होने के कारण बच्चों को या तो बाहर भेजना पड़ता है या मज़बूरी में सरकारी विद्यालय में संचालित अवैध निजी विद्यालय में पढ़ाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार मज़बूरी में अवैध रूप से संचालित निजी विद्यालय व अनुभवहीन शिक्षकों के हाथों में अपने बच्चों का भविष्य सौंपने पर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।
ग्रामीणों ने सरकारी विद्यालय फिर से शरू करने की मांग की है। सरकार द्वारा बनाए लाखों से भवन रखरखाव के लिए कमेटी गठित करने की मांग की है।
कार्रवाई करेंगे
&सरकारी भवन में स्कूल चलने की अभी इस बारे में कोई जानकारी नही है। इस बारे में नोडल प्रधान से रिपोर्ट लेंगे। यदि ऐसे सरकारी विद्यालय में निजी शिक्षण संस्था चल रही है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
मूलसिंह, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, श्रीकोलायत