बीकानेर

लाखों के तार चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार, हरियाणा व चुरू जिले की पुलिस के सहयोग से पकड़ा

कस्बे में सींथल रोड पर मोटर बाइंडिंग की दुकान से लाखों के तांबे के तार चोरी करने की गत 12 जनवरी को हुई वारदात का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया।
less than 1 minute read
three arrested
लाखों के तार चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार, हरियाणा व चुरू जिले की पुलिस के सहयोग से पकड़ा

नापासर. कस्बे में सींथल रोड पर मोटर बाइंडिंग की दुकान से लाखों के तांबे के तार चोरी करने की गत 12 जनवरी को हुई वारदात का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए है जिनमें से दो हरियाणा व एक पंजाब राज्य का है। पकड़े गए अभियुक्त शातिर बदमाश है जो पहले भी इस तरीके की वारदातो में लिप्त रहे हैं। कार्यवाहक थानाधिकारी रामकरण सिद्धू ने बताया कि वारदात के बाद आईजी, एसपी व सीओ सदर के निर्देशन में थानाधिकारी चंद्रभान चोटियां की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया जिसमें हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, कांस्टेबल बलवान व गठित टीम सदस्य टोल नाको व अन्य जगहों के सीसी टीवी फुटेज लिए गए व अन्य स्रोतों के आधार पर हरियाणा के भिवानी जिले की बहल थाना व चुरू जिले के हमीरवास थाना पुलिस के सहयोग से अभियुक्त गब्बर बावरी निवासी झझर हरियाणा, बबलू बावरी निवासी रेवाड़ी हरियाणा व गुलजारी उफऱ् बिणजारी बावरी निवासी संगरूर पंजाब को पूछताछ कर अनुसन्धान दस्तयाब कर नापासर थाने लाए। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर माल मुलाजिमान का पता लगाने हेतु रिमांड पर लिया गया है अभियुक्त ट्रैक्टर ट्रॉली से गैंग बनाकर ताँबे के तार चोरी करने के नकबजनी के अव्वल दर्जे के आदी हैएकस्बे में मोटर बाइंडिंग की दूकान में चोरी की वारदात का मामला कैलाश सैनी ने दर्ज करवाया था।

Published on:
30 Jan 2019 06:30 am