बीकानेर

क्रिकेट पर सट्टा करते तीन गिरफ्तार, बीछवाल पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर. बीछवाल पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टा करते तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप, टीवी व अन्य सामग्री जब्त की है।
less than 1 minute read
Three arrested for betting on cricket
क्रिकेट पर सट्टा करते तीन गिरफ्तार, बीछवाल पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर. बीछवाल पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टा करते तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप, टीवी व अन्य सामग्री जब्त की है। सीआई भवानीसिंह ने बताया कि बुधवार देर रात करणी इंडस्ट्रीयल एरिया में एक बंद फैक्ट्री में क्रिकेट सट्टा चलने की सूचना मिली। पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा से सर्च वारंट लेकर उपनिरीक्षक सुमन, एएसआई गमानाराम, हैड कांस्टेबल जिलेसिंह, कांस्टेबल पुष्पेन्द्रसिंह, श्यामसुंदर, संजय श्योराण व बिरजूसिंह को साथ लेकर दबिश दी गई। तब फैक्ट्री के एक कमरे में भीनासर नोखा रोड निवासी मोतीलाल कुम्हार, गंगाशहर हरीराम मंदिर के पास रहने वाला बलवीर जाट, चौपड़ा बाड़ी पुरानी लाइन गंगाशहर निवासी भंवरलाल जाट दक्षिण अफ्रीका प्रीमियम लीग मैच पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से १८ मोबाइल, एक माइक सेट, लाइन मशीन, एलइडी टीवी, लैपटॉप, इनवर्टर बैट्री एवं रजिस्ट्रर में २५ लाख रुपए का हिसाब-किताब मिला है।

अवैध पिस्टल के साथ युवक को दबोचा

बीकानेर. जिला पुलिस की ओर से अवैध हथियार तस्करी करने वालों के खिलाफ शिकंजा लगातार कसा जा रहा है। बीछवाल पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भवानीसिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर बीकाजी सर्किल के पास नोखा के सिंजगुरु निवासी नैनसिंह खड़ा था। तभी वहां हैडकांस्टेबल ओमसिंह व कांस्टेबल मुनीराम गश्त करते हुए पहुंचे। वह पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। तब पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल मिली। पुलिस ने पिस्टल जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

Published on:
14 Dec 2018 07:00 am