बीकानेर

पुलिस निरीक्षकों के तबादले, 19 की रेंज में अदला-बदली

आइजी डॉ. बीएल मीणा ने जारी किए आदेश
less than 1 minute read
Transfer of police inspectors
पुलिस निरीक्षकों के तबादले, 19 की रेंज में अदला-बदली

बीकानेर. बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक डॉ. बीएल मीणा ने आदेश जारी कर रेंज के १९ पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए हैं। आदेश में बीकानेर में तैनात पुलिस निरीक्षक सुमेरसिंह व विक्रमसिंह को हनुमानगढ़, ऋषिराजसिंह व प्रदीपसिंह को श्रीगंगानगर एवं प्रहलादराय को चूरू लगाया है। श्रीगंगानगर से लक्ष्मणसिंह, बलराजसिंह मान एवं हनुमानगढ़ से रामकुमार व ईश्वरसिंह को बीकानेर लगाया गया है। पुलिस निरीक्षक ईश्वरानंद व भगवान सहाय को चूरू से बीकानेर, राणीदान को चूरू से श्रीगंगानगर लगाया है। इसके अलावा अरविन्द कुमार व किशनसिंह को हनुमानगढ़ से श्रीगंगानगर, मोहम्मद अनवर व प्रशांत कौशिक को श्रीगंगानगर से हनुमानगढ़, राजेश को श्रीगंगानगर से चूरू, भूपेन्द्र सोनी को श्रीगंगानगर से चूरू एवं पुलिस निरीक्षक वेदप्रकाश को बीकानेर से चूरू स्थानांतरित किया गया है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------

वाणिज्यिक कर विभाग में तबादले

बीकानेर. लम्बे समय बाद वाणिज्यिक कर विभाग ने अपने अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की है। प्रदेश में १४९ अधिकारियों के स्थानांतरण हुए हैं। बीकानेर संभाग की बात करें तो यहां ग्यारह अधिकारियों के स्थानांतरण हुए हैं, इसमें ज्यादातर अधिकारियों के केवल सर्किल बदले गए हैं। विभाग के संयुक्त शासन सचिव, वित्त (कर) बिष्णु चरण मल्लिक की ओर से जारी किए आदेश के अनुसार अब प्रेम चंद वर्मा, सहायक आयुक्त वृत्त डी, रविन्द सिंह नेगी वृत ए, शिशुपाल ङ्क्षसह सहायक आयुक्त प्रतिकरापवंचन झुंझुनूं, देव कुमार सहायक विशेष वृत, राजपाल सिंह बेनीवाल, वाणिज्यिक कर आयुक्त प्रतिकरापवंचन वृत्त बीकानेर, लक्ष्मण ङ्क्षसह राठौड़ वाणिज्यिक कर आयुक्त बिजनेस ऑडिट-प्रथम का काम संभालेंगे। इसी प्रकार रामेन्द्र शर्मा सहायक आयुक्त वक्र्स टैक्स, चित्रा ङ्क्षसह वाणिज्यिक कर आयुक्त बिजनेस ऑडिट द्वितीय तनुजा गोस्वामी वाणिज्यिक कर आयुक्त वेवर मुख्यालय जयपुर, आजाद देथा वाणिज्यिक कर आयुक्त वृत राजसमंद तथा शिशुपाल ङ्क्षसह भूरिया वाणिज्यिक कर आयुक्त वक्र्स टैक्स, श्रीगंगानगर स्थानांतरण किया गया है।

Published on:
30 Jan 2019 06:03 am