बीकानेर

ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में चालक की मौत हादसे में खलासी घायल

बीकानेर/लूणकरनसर.राष्ट्रीय राजमार्ग-६२ पर हरियासर गांव के समीप शुक्रवार सुबह दो ट्रकों में आमने-सामने की भिड़न्त में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। वही हादसे में इसी ट्रक का खलासी गंभीर घायल हो गया। जिसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती करवाया गया है।
less than 1 minute read
two truck accident in bikaner
ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में चालक की मौत हादसे में खलासी घायल,ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में चालक की मौत हादसे में खलासी घायल,ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में चालक की मौत हादसे में खलासी घायल,ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में चालक की मौत हादसे में खलासी घायल,ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में चालक की मौत हादसे में खलासी घायल

जानकारी के मुताबिक राजमार्ग-६२ पर शुक्रवार सुबह करीब ६ बजे बाद हरियासर गांव के समीप ईंटों से भरे ट्रक की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक के चालक लुधियाना के रायकोट के जटपुरा निवासी अवतारसिंह (४४) पुत्र बंतसिंह महंतसिक्ख की मौत हो गई तथा मृतक के ट्रक के खलासी भटिण्डा के मोड मण्डी के ग्राम जैदान निवासी बलवंतसिंह (२६) पुत्र नक्षत्रसिंह के गंभीर चोट लगने से घायल हो गया। वही दूसरे ट्रक के चालक व खलासी हादसे के बाद मौके से भाग गए। दुर्घटना की सूचना मिलने के बद मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलैंस की मदद से एक घायल को लूणकरनसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती करवाया गया तथा गंभीर घायल खलासी को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया। पुलिस में मृतक के शव को लूणकरनसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया तथा परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर लाश सुपुर्द की गई।

Published on:
07 Sept 2019 06:00 am