बीकानेर

स्कूलों में सहायकों के रिक्त पदों पर लगाए जाएंगे संविदा कार्मिक

vacant post assistand in school सरकारी स्कूलों व शिक्षा विभाग के कार्यालयों में रिक्त सहायक कर्मचारियों के पदों को जल्द ही भरा जाएगा। इसके लिए संविदा पर कार्मिक लगाए जाएंगे। मुख्य तौर पर सेवानिवृत्त सहायक कर्मचारियों को मौका मिलेगा।
2 min read
Jul 24, 2019
assistant
vacant post

बीकानेर. सरकारी स्कूलों व शिक्षा विभाग के कार्यालयों में रिक्त सहायक कर्मचारियों के पदों को जल्द ही भरा जाएगा। इसके लिए संविदा पर कार्मिक लगाए जाएंगे। मुख्य तौर पर सेवानिवृत्त सहायक कर्मचारियों को मौका मिलेगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। शिक्षा विभाग के उन कार्यालयों में भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संविदा पर लगाए जा सकेंगे, जहां इनकी कमी से कार्य प्रभावित हो रहा हो।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के उप निदेशक प्रशासन ने सभी संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को ये निर्देश दिए है।

उन स्कूलों व कार्यालयों में जहां अत्यावश्यक और स्पष्ट पद रिक्त हो वहां पर सेवानिवृत सहायक कर्मचारियों को एक साल के लिए, अथवा नियमित कर्मचारी उपलब्ध होने, जो भी पहले हो तब तक के लिए संविदा पर लगाया जाएगा।


यहां होगी सुविधा
जिन स्कूलों मंे सहायक कर्मचारी का पद तो स्वीकृत है लेकिन सेवानिवृति से या अन्य किसी कारण से एक भी सहायक कर्मचारी नहीं है। या ऐसी स्कूलों में बच्चों को साफ -सफाई का काम करना पड़ता है, शिक्षकों को स्कूल की घंटियां लगानी पड़ती है। एेसे स्कूलों मंे अब संविदा पर सहायक कर्मचारी मिलेंगे।

अधिशेष शिक्षकों को आवंटित किए स्कूल
बीकानेर. अधिशेष शिक्षकों को रिक्त पद प्रदर्शित करते हुए मंगलवार को काउन्सलिंग के माध्यम से स्कूल आवंटित किए गए। इसके लिए जिला परिषद में परामर्श शिविर लगाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक के अनुसार शिविर में १७८ अधीशेष शिक्षकों की काउन्सलिंग होनी थी, जिसमें १७३ शिक्षक शामिल हुए जिन्हें स्कूल आवंटित किए गए।

अब जिला स्थापना समिति की ओर से अनुमोदिन के बाद पदस्थापन किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार काउसंलिंग के दौरान कुछ शिक्षकों ने असहमति भी जताई। गौरतलब है कि इस शिविर में पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हिन्दी, सामाजिक, विज्ञान, विशेष लेवल,अध्यापक लेवल प्रथम, द्वितीय विषय अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, संस्कृत, उर्दू सहित विषयों के शिक्षकों की काउंसलिंग हुई।

Published on:
24 Jul 2019 04:51 pm