बीकानेर

Viral Giant Radish: 9 किलो वजनी और 25 इंच की विशाल मूली देखकर चौंक गया हर कोई, बीकानेर के किसान की फोटो हो रही वायरल

Social Media Viral Photo: बीकानेर के जयपुर रोड स्थित एक निजी फार्म हाउस में उगी 9 किलो वजनी और 25 इंच लंबी विशाल मूली अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

less than 1 minute read
Jan 14, 2026
वायरल तस्वीर में मूली के साथ माली मुनीर और सुनीलम (फोटो: पत्रिका)

Giant Radish Of Bikaner Farmer: बीकानेर में जयपुर रोड स्थित एक निजी फार्म हाउस में एक अनोखी मूली उगी है, जो अपनी विशालता के कारण अब सुर्खियों में है। इस मूली का वजन करीब 9 किलो है और इसकी लंबाई लगभग 25 इंच है। इस विशाल मूली को देखकर हर कोई चौंक गया। इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें

Unique Rain Prediction: 70 KG का दड़ा करेगा इस साल की झमाझम बारिश की भविष्यवाणी, जानें राजस्थान में कहां होगा आयोजन

प्राकृतिक तरीके से उगी है ये विशाल मूली

बीकानेर के व्यक्ति सुनीलम ने बताया कि ठंड में मूली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। बीकानेर के फार्म हाउस पर ये मूली एकदम प्राकृतिक तरीके से उगाई है। इसका आकार और वजन सबको आकर्षित कर रहा है। लेकिन जब इस विशाल मूली को काटा गया तो ये अंदर से खराब हो गई थी।

देखें वीडियो

फार्म हाउस में उग रही हैं 2 और विशाल मूली

इस फार्म हाउस में सिर्फ यही नहीं बल्कि दो और विशाल मूलियां उग रही हैं, जिनका वजन अब लगभग 4 किलो हो चुका है। हालांकि इन्हें अभी तक काटा नहीं गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

सुनीलम ने इस विशाल मूली के साथ एक तस्वीर खींची जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। ये तस्वीर अब यूज़र्स के बीच चर्चा का विषय बन गई है। लोग इस विशाल मूली को देखकर हैरान हो रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Viral Video: कोटा में पैंथर पर भारी पड़ा बैल, 10 मिनट चला संघर्ष, देखें वीडियो

Updated on:
14 Jan 2026 10:24 am
Published on:
14 Jan 2026 09:45 am
Also Read
View All

अगली खबर